प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभागों में बुधवार से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए दो दिन पहले ही चुनिंदा किसानों को मैसेज भेज दिए हैं। जिन किसानों को केंद्रों की ओर से मैसेज मिले हैं, वे ही तुलाई के लिए उपज ले जा सकेंगे। केंद्रों में किसानों की सुविधाओं को देखते हुए छांव, पीने के पानी, तुलाई तक ठहरने के लिए बिछात, गर्मी से बचने के लिए कूलर-पंखे का इंतजाम किया है। बता दें, प्रदेश के चार संभागों में गेहूं की खरीदी 9 अप्रेल से की जा रही है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन नर्मदापुरम शामिल है।
#एमप #म #एमएसप #पर #करड़ #कवटल #स #जयद #गह #क #बकर #क #लए #बक #हए #सलट #Slots #Booked #Sale #Crore #Quintals #Wheat #Msp



Post Comment