160 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
नई लाइन लगभग 520 किलोमीटर लंबी होगी। जिसपर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। अभी इस ट्रैक पर 110 से 120 किमी की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इससे आने वाले समय में ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो सकेगा। इस दौरान करीब 200 ओवरब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। परियोजना में कुल 9 हजार 275 करोड की राशि खर्च की जाएगी।
इस रूट से सीमेंट, कोयला, बॉक्साइट और अन्य खनिजों का परिवहन होता है। दोहरी लाइन होने के कारण कई बार पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हो जाती हैं। लाइन के तिहरीकरण से सीमेंट एवं अन्य माल परिवहन में तेजी आएगी। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। एक तरह से व्यापार और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।
यह रेलमार्ग देश के अत्यधिक व्यस्त दिल्ली-मुंबई रेल कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है, जहां ट्रेनों की अत्यधिक भीड़ के कारण अक्सर यात्री और मालगाडिय़ां प्रभावित होती हैं। इस थर्ड लाइन के निर्माण से मौजूदा नेटवर्क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। ट्रेन संचालन में सुधार आएगा।
एमपी के इन इलाकों से गुजरेगी रेललाइन
रेलाइन इटारसी, पिपारिया, गाड़रवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना से गुजरेगी। जो कि मानिकपुर तक जाएगी। जबलपुर सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि रेल ट्रैक को लेकर सर्वे का काम शुरू किया जा रहा है। रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। तीसरी लाइन बनने से ट्रेनों के फेरे बढ़ेंगे। यात्रियों को भी बेहतर यात्री सुविधा मिल सकेगी।
Source link
#एमपयप #क #बच #बछग #कलमटर #लब #रललइन #सरव #हआ #शर #mpup #rail #line #520kilometerlong #railway #line #laid #itarsi #manikpur #survey #started



Post Comment