×
एशियन गेम्स में आज 27 गोल्ड पर फैसला:शूटिंग और टेकबॉल में मेडल इवेंट खेलेगा भारत; मेंस और विमेंस हॉकी टीम के भी मुकाबले

एशियन गेम्स में आज 27 गोल्ड पर फैसला:शूटिंग और टेकबॉल में मेडल इवेंट खेलेगा भारत; मेंस और विमेंस हॉकी टीम के भी मुकाबले

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026 | India Medal Hopes In Shooting, Teqball, Triathlon

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय हॉकी टीम इंडोनेशिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

एशियन गेम्स में आज 9 खेलों में 27 गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा स्विमिंग में 7 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा टेकबॉल में 5 और कराटे में 4 गोल्ड का फैसला होगा।

भारत के लिए शूटिंग, टेकबॉल और वुशु में मेडल जीतने का मौका है। इसके अलावा टीम इंडिया हॉकी, क्रिकेट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और वुशु में भी मुकाबले खेलेगी।

शूटिंग में एलावेनिल, सोनम और विदर्सा पर नजर

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में भारत की एलावेनिल वालारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा के विनोद उतरेंगी। सुबह 9:45 बजे तीनों खिलाड़ी क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ टीम इवेंट का फाइनल भी होगा। इंडिविजुअल इवेंट का फाइनल दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा।

टेकबॉल में दो ब्रॉन्ज मेडल का मौका

महिला सिंगल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत की क्विमसी जोआकिम डिसूजा जापान की यूइना सकामोटो से खेलेंगी। मिक्स्ड डबल्स के ब्रॉन्ज मेडल मैच में क्विमसी और मोहम्मद अनस इमरान बेग की जोड़ी उतरेगी।

वहीं वुशु में सुरज सिंह मायांगलंबम के पास मेडल जीतने का मौका रहेगा। वे सुबह 5:30 बजे पुरुष चांगक्वान के फाइनल में उतरेंगे। उनके अलावा महिलाओं के 52 किग्रा वर्ग में अपर्णा राउंड और पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग में विक्रांत बलियान राउंड ऑफ-16 खेलेंगे।

हॉकी में दोनों भारतीय टीमें एक्शन में

भारत की महिला हॉकी टीम सुबह 7:30 बजे उज्बेकिस्तान के खिलाफ पूल-B का मुकाबला खेलेगी। इसके बाद पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे इंडोनेशिया से खेलेगी। दोनों टीमों के लिए यह गेम्स का पहला मुकाबला होगा।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

टेबल टेनिस में भारत के 4 मुकाबले

टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम सुबह 6:30 बजे इंडोनेशिया और दोपहर 12:30 बजे सिंगापुर से खेलेगी। पुरुष टीम सुबह 9 बजे इंडोनेशिया और दोपहर 3 बजे ईरान के खिलाफ उतरेगी। सभी मुकाबले ग्रुप-F में होंगे।

बैडमिंटन में कजाकिस्तान से मुकाबला

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम सुबह 11:30 बजे कजाकिस्तान के खिलाफ राउंड ऑफ-16 का मुकाबला खेलेगी। पीवी सिंधु समेत भारतीय खिलाड़ी टीम इवेंट में उतरेंगे।

स्विमिंग में 4 भारतीयों पर नजर

बेनेडिक्टन रोहित और आकाश मणि 100 मीटर फ्रीस्टाइल के हीट्स में उतरेंगे। ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल 100 मीटर बैकस्ट्रोक के हीट्स में हिस्सा लेंगे। फाइनल में जगह बनाने पर शाम के सेशन में आगे मुकाबला होगा।

खबरें और भी हैं…

#एशयन #गमस #म #आज #गलड #पर #फसलशटग #और #टकबल #म #मडल #इवट #खलग #भरत #मस #और #वमस #हक #टम #क #भ #मकबल

Post Comment