साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC फाइनल का इंग्लैंड के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड लॉर्ड्स में मंच सज चुका है। 11 जून से WTC खिताब के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका फाइनल में आमने-सामने होंगे। साउथ अफ्रीका ने पहली बार WTC फाइनल में जगह बनाई है जबकि ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार WTC फाइनल खेलने जा रहा है। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। पहली बार भारतीय टीम WTC फाइनल का हिस्सा नहीं हैं, लिहाजा भारतीय फैंस थोड़े निराश हैं, लेकिन फिर भी इस खिताबी मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
साउथ अफ्रीका इतिहास रचने की दहलीज पर
WTC फाइनल में कोई भी टीम जीते, नया इतिहास बनना तय है। दरअसल, WTC के इतिहास में अब तक 2 फाइनल खेले जा चुके हैं और अब तीसरा फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। अगर साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रहती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को नया चैंपियन मिलेगा। अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ही WTC चैंपियन बनने में सफल हो पाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन
न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019-2021 का खिताब जीता था जबकि ऑस्ट्रेलिया ने WTC 2021-2023 का खिताब अपने नाम किया था। दिलचस्प बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में टीम इंडिया को मात देकर पहली बार WTC के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब ऑस्ट्रेलिया के पास अपने खिताब को बरकरार रखने का सुनहरा मौका है। अगर इस बार भी ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनती है, तो वह लगातार 2 बार इस खिताब को जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
साउथ अफ्रीका ने किया टॉप
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी टीम ने लगातार 7 टेस्ट मैच जीतकर WTC 2023-25 चक्र में 69.44 पर्सेंटेज पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम 67.54 PCT के साथ दूसरे पायदान पर रही थी। भारतीय टीम के 50 PCT थे और उसने तीसरे स्थान पर फिनिश किया। यही वजह रही कि टीम इंडिया लगातार तीसरा WTC फाइनल खेलने चूक गई।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
साउथ अफ्रीका की टीम: टोनी डी जोर्जी, रयान रिकेल्टन, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन।
Latest Cricket News
Source link
#ऑसटरलय #य #सउथ #अफरक #फइनल #जत #कई #भ #WTC #म #बनग #नय #इतहस



Post Comment