ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित:बाबर-शादाब और नसीम की वापसी; रिजवान सहित 6 खिलाड़ियों को बाहर किया गया
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित:बाबर-शादाब और नसीम की वापसी; रिजवान सहित 6 खिलाड़ियों को बाहर किया गया
• Hindi News
• Sports
• Pakistan Squad Australia ODI Series: Babar, Shadab, Naseem Return | Rizwan Out
स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले
• कॉपी लिंक
बाबर आजम ने अपना आखिरी वनडे 16 नवंबर 2025 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम में सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम, ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज नसीम शाह की वापसी हुई है। यह तीनों खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे वाली व्हाइट बॉल टीम में शामिल नहीं थे। सीरीज 30 मई से रावलपिंडी में शुरू होगी।
शाहीन ही कप्तानी करेंगे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को टीम का ऐलान किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टीम की कप्तानी करते रहेंगे, जबकि सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया गया है। सीरीज के बाकी दो मुकाबले दो और चार जून को लाहौर में खेले जाएंगे।
शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान ने 8 वनडे खेले हैं। टीम को इसमें 5 जीत मिली हैं।
शाहीन की कप्तानी में पाकिस्तान ने 8 वनडे खेले हैं। टीम को इसमें 5 जीत मिली हैं।
बांग्लादेश ने हराया था
बांग्लादेश के खिलाफ मार्च में हुई वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हार मिली थी। उस दौरे की टीम से मोहम्मद रिजवान, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, साद मसूद, मोहम्मद वसीम जूनियर और हुसैन तलात को बाहर कर दिया गया है।
वहीं, बाबर आजम, शादाब खान और नसीम शाह की टीम में वापसी हुई है। ओपनर फखर जमान और सैम अयूब चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
दानियाल-मिन्हास को पहली बार मौका
इसी बीच, पाकिस्तान ने दो नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। तेज गेंदबाज अहमद दानियाल और ऑलराउंडर अराफात मिन्हास को पहली बार ODI टीम में शामिल किया गया है।
टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने क्लीन स्वीप किया
इससे पहले, पाकिस्तान टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। यह सीरीज इसी सप्ताह खत्म हुई।
पाकिस्तान को हराने के बाद जश्न मनाती बांग्लादेशी टीम।
पाकिस्तान को हराने के बाद जश्न मनाती बांग्लादेशी टीम।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान वनडे टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माक सादाकत, गाजी घोरी, नसीम शाह, सोहेल नजीर, साहबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन और सूफियान मुकीम।
खबरें और भी हैं…
#ऑसटरलय #वनड #सरज #क #लए #पकसतन #टम #घषतबबरशदब #और #नसम #क #वपस #रजवन #सहत #खलडय #क #बहर #कय #गय
Previous post
Lando Norris unveils special helmet for F1 Canadian Grand Prix
Special helmets are par for the course in Formula 1.
But at this weekend’s Canadian Grand Prix, Lando Norris is doing something truly special.
Norris unveiled his helmet for the weekend on social media, in partnership with Race Against Dementia. The charity was founded by none other than Sir Jackie Stewart, to raise awareness about the condition following his partner Helen’s diagnosis with dementia.
As described by Norris, “the design is in two halves. One side shows a healthy brain and the other side shows a brain affected by synaptic loss:”
As Norris also noted on social media, “55 million people worldwide are currently living with dementia, and every few seconds, the same time it takes do do a pit stop in Formula 1, another person is diagnosed.”
F1 fans, or those wanting to help Race Against Dementia, can pick up helmets and even mini helmets at Norris’ online store, with all proceeds going directly to the charity.
Next post
People Are Appalled After Khloé Kardashian Said Her 3-Year-Old “Deliberately” Destroying Her BFF’s Son’s Party Was “Funny”
Post Comment