×
ऑस्ट्रेलिया से नहीं बने 200 भी रन, बांग्लादेश के हसन महमूद ने उड़ाकर रख दी धज्ज्यिां

ऑस्ट्रेलिया से नहीं बने 200 भी रन, बांग्लादेश के हसन महमूद ने उड़ाकर रख दी धज्ज्यिां

टेस्ट क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर से शुरू हो चुका है। बांग्लादेश की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम जल्दी आउट हो गई और उनसे 200 का स्कोर भी नहीं छुआ गया। इस बीच बांग्लादेश के धाकड़ तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कंगारू बल्लेबाजी क्रम की एक तरह से धज्जियां उड़ाकर रख दीं। उन्होंने छह विकेट लेने का काम किया। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट पहले दिन कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालां​कि तब कमिंस को जरा भी इस बात का अहसास नहीं रहा होगा कि कुछ ही देर बाद उन्हें बल्लेबाजी के लिए आना पड़ेगा। पूरी टीम मिलकर 200 भी नहीं बना सकी और 198 पर ही आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी पारी ​स्टीव स्मिथ ने खेली। उन्होंने 109 बॉ लपर 71 रन बनाए। इसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। बाकी कोई बल्लेबाज 50 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया। 

हसन महमूद ने 17 ओवर में 55 रन देकर झटके छह विकेट

इस बीच हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 55 रन देकर छह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। हसन महमूद अब बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे बेहतर आंकड़े केवल दो ही गेंदबाजों के हैं। इससे पहले सहादत हुसैन ने साल 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 27 रन देकर छह विकेट झटके थे। इसके बाद साल 2022 में एबादोत हुसैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद अब हसन महमूद का नाम आ गया है। 

ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ ये सबसे छोटा टेस्ट स्कोर

हसन महमूद ने अब तक 15 मैच खेलकर तीन बार पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। खास बात ये है कि उन्होंने तीनों बार ये काम विदेशी सरजमीं पर किया है। वे ऑस्ट्रेलिया में पांच विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। वे इससे पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच विकेट ले चुके हैं। इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ अब तक का ये सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम के खिलाफ साल 2017 में 217 रन बनाए थे। यानी पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम 200 के स्कोर के अंदर आउट हो गई है। 

यह भी पढ़ें 

क्रिकेट मैच के दौरान पड़ने लगा सूर्य ग्रहण, मैच छोड़ सब देखने लगे ये अद्भुत नजारा, देखें VIDEO

पहले टेस्ट में फिफ्टी जड़ स्टीव स्मिथ पहुंचे ब्रायन लारा और स्टीव वॉ के बराबर, एलन बॉर्डर को छोड़ा पीछे

Latest Cricket News


#ऑसटरलय #स #नह #बन #भ #रन #बगलदश #क #हसन #महमद #न #उडकर #रख #द #धजजय

Previous post

Gen-Z से ज्यादा स्क्रीन एडिक्ट Gen Alpha, 10 में से 5 बच्चों को लगा चश्मा, टेंशन में एमपी में एक्सपर्ट्स | Gen Alpha Screen Addiction More Than Gen Z 5 Out Of 10 Child Low Eye Side

Next post

Diamond League: लुसाने डायमंड लीग से इस वजह से अरशद नदीम ने वापस लिया नाम, अब नहीं होगी नीरज चोपड़ा से टक्कर

Post Comment