×
ओंकारेश्वर से खंडवा आएंगे 5000 से अधिक कावड़िए – Khandwa News

ओंकारेश्वर से खंडवा आएंगे 5000 से अधिक कावड़िए – Khandwa News

.

आगामी 8 अगस्त को ओंकारेश्वर से खंडवा की ओर निकलने वाली कावड़ यात्रा को लेकर महादेवगढ़ मंदिर में बैठक आयोजित हुई। इसमें उपस्थित युवाओं ने 5000 से अधिक कावड़ियों को शामिल करने का संकल्प लिया। आयोजन को भव्य बनाने के लिए चाहत तोमर को यात्रा संयोजक व संकेत जोशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

महादेवगढ़ संरक्षक का अशोक पालीवाल ने बताया महादेवगढ़ पर इस बार पूरे एक माह अखंड ओम नमः शिवाय का पाठ होगा। साथ ही 10 अगस्त को ओंकारेश्वर से आने वाली जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा के माध्यम से मां नर्मदा का पावन जल चढ़ाया जाएगा। इस अनुष्ठान में मातृशक्ति की कावड़ यात्रा भी आएंगी।

सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ भी श्री दादाजी भजन मंडल कैलाश जिन द्वारा समाज के माध्यम से किया जाएगा। उधर बैठक में ग्रामीण गठ नायकों की टोली बनाई है। इस मौके पर कुश पालीवाल, विशाल पासी गोपाल विश्वकर्मा, सोम्य माली, आकाश दुबे, शुभम वानखेड़े आशीष चौहान, हर्षित सिंह ठाकुर, हिमांशु सेन, बंटी ठाकुर, संदीप यादव, मुकेश सोलंकी, हरीश असवानी, टोनू कठोर, देवेंद्र राजावत, दिव्यांशु सोनी आदि मौजूद थे।

#ओकरशवर #स #खडव #आएग #स #अधक #कवडए #Khandwa #News

Previous post

Indore: 70किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी इंदौर में मेट्रो ट्रेन, रोज आठ से दस बार हो रहा ट्रायल

Next post

इंदौर के सुदामानगर में मानसिक रोगी का उत्‍पात, चाकू लेकर शिक्षण संस्‍थान में घुसा, टीचर पर हमला

Post Comment