कल यानी कि गुरुवार को यूपी-उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश होगी। कई राज्यों में आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है। जानिए 10 सितंबर के मौसम का पूर्वानुमान…
मॉनसून पिछले कई महीनों से पूरी तरह से एक्टिव है, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हो रही है। बीच-बीच में कई राज्यों में कम दबाव के क्षेत्र का असर दिखता है और मूसलाधार बरसात होती है। कल यानी कि 10 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने बताया यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में मूसलाधार बारिश होने जा रही है। वहीं, आंधी तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। मैदानी इलाकों की बात करें तो पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तेज बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी जोरदार बारिश का अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ के इलाकों में आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। कल छत्तीसगढ़ में भारी बरसात होगी।
बिहार-झारखंड में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अंडमान और निकोबार द्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, बिहार में काफी ज्यादा बारिश होने वाली है। अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, ओडिशा में आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है। तेज हवाएं जिनकी स्पीड 60 किमी प्रति घंटे होगी के भी चलने का अनुमान है। ओडिशा में कल बहुत भारी बारिश होने वाली है।
पूर्वोत्तर भारत में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। कल असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बरसात जारी रहने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कल कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
कोंकण, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश
वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कल बारिश होगी। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, गुजरात क्षेत्र में, सौराष्ट्र और कच्छ में तेज बारिश होगी। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में आंधी तूफान ओर बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं, दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में, लक्षद्वीप, तेलंगाना में बरसात होगी। केरल, माहे, तेलंगाना में व्यापक बारिश होगी। 10 सितंबर को केरल, माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में जोरदार बारिश होगी। वहीं, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में आंधी तूफान, बिजली गिरने की आशंका है। तेलंगाना में 50 की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, कल तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।
#कल #क #मसम #सतबर #आध #तफन #और #बजल #गरन #क #चतवन #गरवर #क #इन #रजय #म #मसलधर #बरश



Post Comment