बैकुंठपुर । भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय या आपराधिक घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोरिया जिले में एक विशेष प्रिकॉशनरी अवेयरनेस (एहतियाती जागरूकता) अभियान चलाया गया।
अति पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों बैकुंठपुर, चरचा, पटना और सोनहत—की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के सराफा बाजारों और प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन दौरा किया।
प्रमुख बिंदु और सुरक्षा निर्देश:
दुकानदारों से सीधा संवाद: पुलिस अधिकारियों ने ज्वेलर्स और मेटल स्टोर संचालकों से मुलाकात कर सुरक्षा संबंधी बुनियादी तैयारियों की समीक्षा की।
CCTV कैमरों की जांच: दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता और एंगल को चेक किया गया तथा तकनीकी रूप से उन्हें हमेशा अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
संदेहियों पर नजर: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
आपातकालीन प्रणालियां: अलार्म सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों को चालू हालत में रखने की समझाइश दी गई।
पुलिस का संदेश: “व्यापारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी समय में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को रोकने के लिए पुलिस और जनता का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।
#कस #भ #अपरय #घटन #क #रकन #और #सरकष #वयवसथ #क #सदढ #करन #क #उददशय #स #करय #पलस #न #चलय #वशष #जगरकत #अभयन



Post Comment