×
कुक के काम में गलती निकालते थे, मारपीट की, मोबाइल छीना, भोपाल में पूर्व स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर एफआईआर

कुक के काम में गलती निकालते थे, मारपीट की, मोबाइल छीना, भोपाल में पूर्व स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक रसोइए (कुक) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व स्पेशल डीजी शैलेष सिंह व उनके बेटे क्रिकेटर शशांक सिंह समेत तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रातीबड़ पुलिस के अनुसार रीवा के रहने वाले 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि 25 जून को नीलबड़ (मेंडोरी रोड) स्थित शैलेश सिंह के घर 15 हजार रुपये प्रतिमाह पर वह खाना बनाने का काम करते थे।

काम पर रखने के बाद से ही परिवार के लोग उसमें कमियां निकालने लगे और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। 28 जून की सुबह करीब नौ बजे जब विपेंद्र ने नाश्ता बनाने के बाद अपना मोबाइल वापस मांगा तो मकान मालिक शैलेश सिंह ने मना कर दिया।

इसके बाद शैलेश सिंह, उनका बेटा शशांक सिंह और ड्राइवर उनके कमरे में घुस गए। उन्होंने गालियां दीं और मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने शैलेश सिंह, शशांक सिंह और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरे मामले में डीजी शैलेष सिंह का पक्ष जानने के लिए उनको फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

एक युवक से मारपीट में पूर्व डीजी और उनके बेटे समेत तीन पर एफआइआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।

– संजय कुमार, पुलिस आयुक्त

मेरे ऊपर मारपीट समेत तमाम आरोप झूठे लगाए और वह निराधार है। मुझे इसकी जानकारी भी नहीं है।

– शशांक सिंह, क्रिकेटर व पूर्व स्पेशल डीजी का बेटा

#कक #क #कम #म #गलत #नकलत #थ #मरपट #क #मबइल #छन #भपल #म #परव #सपशल #डज #और #करकटर #बट #पर #एफआईआर

Post Comment