×
कॉन्स्टेबल ने थाने में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, एसपी ने किया निलंबित | mp news Constable slapped elderly woman at police station, SP suspended him

कॉन्स्टेबल ने थाने में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, एसपी ने किया निलंबित | mp news Constable slapped elderly woman at police station, SP suspended him

पुलिस जवान ने जड़ा थप्पड़

जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर बुजुर्ग महिला अपनी शिकायत लेकर दोबारा थाने पहुंची तो वहां मौजूद कांस्टेबल शशिकांत शुक्ला ने महिला से अभद्रता करनी शुरु कर दी और फिर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कलावती सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत मामला कायम कर लिया गया। महिला को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दरअसल, ये मामला महिला सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला है। सरकार के द्वारा एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। हालांकि, एसपी आशुतोष गुप्ता ने कांस्टेबल शशिकांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है।

इधर, पन्ना जिले के देवेंद्रनगर के सलेहा तिराहा में पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एएसआई ने चलती बाइक से चॉबी निकाली तो अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई। जिसके बाद एएसआई और महिला के बीच झूमाझटकी हो गई। एएसआई ने बाल पकड़कर महिला को थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आते ही एसपी ने एएसआई को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच भी बैठा दी।

Source link
#कनसटबल #न #थन #म #बजरग #महल #क #जड #थपपड #एसप #न #कय #नलबत #news #Constable #slapped #elderly #woman #police #station #suspended

Post Comment