IND vs SL 2nd Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में रविवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। मेजबान टीम एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल की काट ढूंढने में असफल रही। पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेलते हुए भारत को पहले दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों में पांच विकेट पर 300 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। भारत कोलंबो टेस्ट में भी काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। बता दें कि श्रीलंका में टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक भारत के स्कोर (न्यूनतम 50 ओवर गेंदबाजी) जब-जब 300 के आसपास रहे, तो उनमें जीत दर्ज की है। पिछले पांच मैच के आंकड़े देखें, तो इस मैच में भी भारत की जीत लगभग तय है।
#कलब #टसट #म #भरत #क #जत #तय #शरलक #क #खलफ #पहल #दन #इतन #रन #बनकर #नह #हर #टम #इडय #कमल #क #ह #आकड



Post Comment