भारतीय टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए BCCI ने टीम का ऐलान भी कर दिया है। आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी भी शुरु कर दी है लेकिन अब इस टी20 सीरीज पर संकट छा गया है क्योंकि आयरलैंड के बेलफास्ट में हिंसक बवाल मचा हुआ है, जिसे देखने के बाद BCCI की टेंशन बढ़ गई है। अगर आयरलैंड में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो मैच के वेन्यू को बदला जा सकता है या फिर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
बेलफास्ट में हो रहे हैं हिंसक प्रदर्शन
नॉरदर्न आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में इन दिनों बहुत हिंसक और उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। इस गुस्से की वजह पिछले हफ्ते हुई एक वारदात है जहां सूडानी मूल के एक अप्रवासी व्यक्ति ने एक स्थानीय आयरिश नागरिक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्से का माहौल देखा गया। इसके बाद आयरलैंड के लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने गैर-आयरिश (विदेशी) लोगों को निशाना बनाते हुए उनके घरों, दुकानों और गाड़ियों में जमकर तोड़-फोड़ और आगजनी की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आयरलैंड बोर्ड ने इस पूरे मामले पर को लेकर किया ट्वीट
इस मामले पर अब आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आयरलैंड क्रिकेट ने भी कहा है कि घटना की मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आने वाले वक्त में ही किस भी तरह का फैसला लेगा। बोर्ड का यह बयान तब आया है जब लिसबर्न में होने वाला इंटर-प्रोविंशियल टी20 फेस्टिवल भी अशांति के कारण रद्द कर दिया गया। क्रिकेट आयरलैंड ने यह भी साफ किया कि इस वीकेंड के आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप मैचों पर 48 घंटे में फैसला लिया जाएगा।
आयरलैंड सीरीज के लिए हो चुका है टीम इंडिया का ऐलान
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान किया था। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव को हटाकर अब टीम इंडिया को भारत का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएल 2026 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच 26 जून और दूसरा टी20 मैच 28 जून को खेला जाना है।
यह भी पढ़ें
इंग्लैंड के क्रिकेटर ने लिया रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक, टेस्ट टीम से हुए ड्रॉप, अब टी20 क्रिकेट पर करेंगे फोकस
ICC Rankings: ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी रैंकिंग में भयंकर नुकसान, अब पाकिस्तान के करीब पहुंची टीम
Latest Cricket News
#कय #रदद #ह #जएग #भरत #क #आयरलड #दर #बलफसट #म #हसक #परदरशन #स #बढ़ #गई #BCCI #क #टशन



Post Comment