×
खेत तालाब के 3 लाख में से 2-लाख का गबन:  किसान ने कलेक्टर से कहा- सचिव, सरपंच और इंजीनियर ने मिलकर किया घोटाला – Shivpuri News

खेत तालाब के 3 लाख में से 2-लाख का गबन: किसान ने कलेक्टर से कहा- सचिव, सरपंच और इंजीनियर ने मिलकर किया घोटाला – Shivpuri News

पिछोर जनपद के ग्राम बदरवास के किसान बलवीर सिंह जाटव ने जिला कलेक्टर को जनसुनवाई में शिकायत की है। उन्होंने खेत तालाब निर्माण में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है।

.

बलवीर के अनुसार उनके नाम स्वीकृत खेत तालाब के लिए 3 लाख 7 हजार 116 रुपए की राशि मंजूर हुई थी। पंचायत ने मस्टर रोल के जरिए पूरी राशि निकाल ली। लेकिन उन्हें केवल 1 लाख रुपए मिले। शेष 2 लाख रुपए ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच और इंजीनियर ने मिलकर हड़प लिए।

मस्टर रोल की छायाप्रति भी जमा की किसान ने बताया कि जब उन्होंने इस गड़बड़ी की शिकायत की, तो पंचायत ने उन्हें टालमटोल कर चुप कराने की कोशिश की। बलवीर ने मस्टर रोल की छायाप्रति भी जमा की है। यह दस्तावेज साबित करता है कि पूरी राशि का भुगतान दिखाया गया है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग उन्होंने रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, सरपंच और इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही इन सभी को पद से हटाने और जेल भेजने की मांग की है। बलवीर ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें पूरी राशि नहीं मिली तो वे आत्महत्या कर लेंगे।

Source link
#खत #तलब #क #लख #म #स #2लख #क #गबन #कसन #न #कलकटर #स #कह #सचव #सरपच #और #इजनयर #न #मलकर #कय #घटल #Shivpuri #News

Post Comment