×
गुना में सिंध नदी में डूबा अशोकनगर का युवक:  प्रतिमा विसर्जन करने के लिए दोस्तों के साथ आया था – Guna News

गुना में सिंध नदी में डूबा अशोकनगर का युवक: प्रतिमा विसर्जन करने के लिए दोस्तों के साथ आया था – Guna News


अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सिंध नदी में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा गुना-अशोकनगर जिले की सीमा पर सिंध नदी में हुआ। मृतक की पहचान शाढ़ौरा निवासी प्रदीप बुनकर पिता मनोज बुनकर (23) के रूप में हुई है। वह दोस्तों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर गया था। शनिवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब 20 से 30 मीटर दूर एनीकट के पास उसका शव मिला। शाम 5 बजे प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबा मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप अपने कुछ दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से सिंध नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। शाढ़ौरा प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आधिकारिक विसर्जन स्थल तय किया था। बताया जा रहा है कि प्रदीप और उसके साथी वहां न जाकर नदी के दूसरे हिस्से में चले गए। शाम करीब 5 बजे प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से प्रदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अंधेरा होने पर रात में रोकना पड़ा रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जल पुलिस और गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रात करीब 9 बजे रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद शनिवार सुबह फिर से गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। टीम ने घटनास्थल से करीब 20-30 मीटर दूर एनीकट के पास युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की शाढ़ौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद शाढ़ौरा क्षेत्र में मातम का माहौल है।

#गन #म #सध #नद #म #डब #अशकनगर #क #यवक #परतम #वसरजन #करन #क #लए #दसत #क #सथ #आय #थ #Guna #News

Previous post

Asian Games 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी को धूल चटाकर अभय सिंह ने मेडल किया कन्फर्म, इतिहास रचने से एक जीत दूर

Next post

बुरहानपुर में गणेश प्रतिमा पर पथराव का आरोप, हिंदू संगठनों ने दर्ज कराई FIR | Burhanpur Ganesh Idol Stone Pelting Allegation Hindu Organizations Lodge Fir

Post Comment