×
ग्लासगो- रेस्टोरेंट ने भारत के मैप में नॉर्थईस्ट-कश्मीर नहीं दिखाया:बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की नाराजगी के बाद माफी मांगी, मैप सुधारने की बात कही

ग्लासगो- रेस्टोरेंट ने भारत के मैप में नॉर्थईस्ट-कश्मीर नहीं दिखाया:बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की नाराजगी के बाद माफी मांगी, मैप सुधारने की बात कही

  • Hindi News
  • Sports
  • Glasgow Restaurant Map Controversy | Lovlina Borgohain Protest Apology

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रेस्टोरेंट में नैपकिन पर भारत का गलत मैप दिखा।

ग्लासगो में एक इंडियन रेस्टोरेंट ने भारत के नक्शे में नॉर्थईस्ट और कश्मीर का हिस्सा नहीं दिखाने पर माफी मांगी है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने नक्शे को ठीक करने का भरोसा दिया है।

रेस्टोरेंट का नाम ‘मिस्टर सिंह इंडिया, द होम ऑफ करी’ है। भारतीय मुक्केबाजी दल ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीते। इसके सेलिब्रेशन के लिए दल डिनर के लिए रेस्टोरेंट गया था।

लवलीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता।

लवलीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता।

लवलीना बोलीं- बुरा लगा कि इंडिया के मैप में हमारा नॉर्थईस्ट नहीं है

लवलीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने हाथ में रेस्टोरेंट का नैपकीन पकड़ हुए हैं। वे मुस्कुराते हुए रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से कहती हैं- आपलोग बुरा मत मानना, लेकिन इंडिया के इस मैप में और बाहर छपे लोगो में हमारा नॉर्थईस्ट नहीं है। भारतीय दल ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर का हिस्से भी मिसिंग है।

रेस्टोरेंट मालिकों ने सफाई दी कि यह ब्रिटिश नक्शा है, इसलिए नॉर्थईस्ट गायब है। उन्होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगी और नक्शा बदलने का वादा किया।

भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन प्रेसिडेंट बोले- मालिकों ने गलती मानी

डिनर के दौरान मौजूद बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिकों के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया।

उन्होंने PTI से कहा कि यह एक चूक थी, जिसे उन्होंने और लवलीना ने पॉइंट आउट किया था। मालिकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उन्होंने इसे ठीक करने का भरोसा दिया है।

ग्लासगो का यह रेस्टोरेंट काफी फेमस है। यहां कई सालों से खेल रही टीमें आती रही हैं।

————————————–

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

कॉमनवेल्थ गेम्स- 10वें दिन भारत को 8 गोल्ड:7 बॉक्सरों ने जीते, एक पैरा शॉटपुट में मिला, ट्रिपल जंप में 2 मेडल

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन शनिवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड बॉक्सिंग और एक पैरा शॉटपुट से आया है। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल जीते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

#गलसग #रसटरट #न #भरत #क #मप #म #नरथईसटकशमर #नह #दखयबकसर #लवलन #बरगहन #क #नरजग #क #बद #मफ #मग #मप #सधरन #क #बत #कह

Post Comment