×
ग्वालियर में काल बना ब्रेक फेल ट्रक… 15 की मौत, तस्वीरों में देखें तबाही का खौफनाक मंजर

ग्वालियर में काल बना ब्रेक फेल ट्रक… 15 की मौत, तस्वीरों में देखें तबाही का खौफनाक मंजर

Gwalior Temple Accident: भयावह हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मलबे और दुर्घटनाग्रस्त दुकानों के …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 04:04:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 04:04:40 PM (IST)

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे का भयावह मंजर।

HighLights

  1. ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे का भयावह मंजर
  2. मलबे में दबे श्रद्धालुओं को निकालने का चला रेस्क्यू
  3. तस्वीरों में देखें ढही दीवार और मलबे की चीख-पुकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब डेढ़ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित हुआ एक तेज रफ्तार ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदता हुआ मंदिर के 200 साल पुराने ऐतिहासिक प्रवेश द्वार से टकराकर पलट गया।

15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। इस भयावह हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मलबे और दुर्घटनाग्रस्त दुकानों के बीच मंजर बेहद भयावह नजर आ रहा था।

#गवलयर #म #कल #बन #बरक #फल #टरक.. #क #मत #तसवर #म #दख #तबह #क #खफनक #मजर

Previous post

इंदौर में 25 से ज्यादा घी और खाद्य उत्पाद असुरक्षित, वापस बुलाने के आदेश के साथ इन्हें नहीं खरीदने की अपील की

Next post

IND vs WI 5th T20: ईशान किशन की 300 की स्ट्राइक से बैटिंग पर बारिश ने फेरा पानी, 7.4 ओवर के बाद रद्द करना पड़ा मैच

Post Comment