युवक ने कुएं में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। …और पढ़ें
HighLights
- सुबह 10 बजे कुएं में लगाई छलांग
- NDRF ने निकाला शव, परिजनों ने साधी चुप्पी
- आत्महत्या या हत्या? पुलिस जांच में जुटी
डिजिटल टीम, ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनकताल इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय एक युवक ने पुराने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
नईदुनिया के फोटो जर्नलिस्ट राकेश वर्मा के मुताबिक, मृतक की पहचान अतुल पुत्र मंगल सिंह कुशवाह के रूप में हुई है, जो जनकताल की ही कुशवाह कॉलोनी का निवासी था। अतुल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र सात साल और दूसरे की महज तीन साल बताई जा रही है। इस हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।
एनडीआरएफ ने निकाला शव
घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। युवक को कुएं में कूदता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचित किया। एनडीआरएफ टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।
मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस
युवक ने कुएं में छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने भी फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#गवलयर #म #जनकतल #क #परन #कए #म #कद #वरषय #यवक #मत #द #मसम #बचच #क #सर #स #उठ #पत #क #सय



Post Comment