ग्वालियर में दो अलग-अलग घटनाओं में एक कॉलेज छात्रा और 13 वर्षीय बालक लापता हो गए। शासकीय विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय, मुरार में परीक्षा देने आई 22 वर्षीय छात्रा का 14 अक्टूबर से कोई सुराग नहीं मिला है। इसी दिन झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस के पास मदरसा दारूल कुरान में पढ़ने वाला 13 वर्षीय बालक भी लापता हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है। मुरार और झांसी रोड थाना पुलिस ने अपहरण के मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को 22 वर्षीय छात्रा बेहट से अपने 16 वर्षीय छोटे भाई के साथ परीक्षा देने कॉलेज आई थी। भाई उसे कॉलेज छोड़कर चला गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी जब छात्रा बाहर नहीं आई, तो भाई शाम को अकेले घर लौट गया। परिजन ने उससे बहन के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह कॉलेज से बाहर नहीं आई थी। इसके बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मदरसे से 13 वर्षीय बालक लापता दूसरी घटना में सागरताल के मेवाती मोहल्ले के निवासी और वर्तमान में लक्ष्मणगढ़, भिंड रोड पर रहने वाले एक परिवार का 13 वर्षीय बालक लापता हो गया। उसके पिता ने उसे पढ़ाई के लिए एजी ऑफिस के पास स्थित मदरसा दारूल कुरान में भेजा था, जहां वह रहकर पढ़ाई करता था। 14 अक्टूबर की रात बालक मदरसे में ही था, लेकिन 15 अक्टूबर की सुबह वह वहां नहीं मिला। मदरसे के मौलवी ने इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन मदरसे पहुंचे और जानकारी लेने के बाद झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किए अपहरण के मामले कॉलेज छात्रा और मदरसे के बालक के लापता होने के बाद पुलिस ने दोनों मामलों में अपहरण के केस दर्ज किए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। इसके लिए घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
#गवलयर #म #परकष #दन #गई #छतर #लपत #मदरस #स #सल #क #बलक #भ #गयब #पलस #न #अपहरण #क #कस #दरज #कर #तलश #शर #क #Gwalior #News



Post Comment