मंगलवार सुबह महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम पहुंची तो घर में सविता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
HighLights
- बहू घर में तोड़फोड़ व बच्ची को पटक रही थी।
- बचाने दौड़ा तो उसने चाकू से हमला कर दिया।
- इसी दौरान सविता गंभीर रूप से घायल हो गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सागर जिले के गायत्री नगर में मंगलवार सुबह हुए एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां 65 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनरेश दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 36 वर्षीय बहू सविता दीक्षित की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल के अनुसार सविता के पति देवेश दीक्षित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात हैं और पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं। सविता सास-ससुर के साथ गायत्री नगर में रहती थीं।
मंगलवार सुबह महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम पहुंची तो घर में सविता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
आरोपित ससुर के दोनों हथेलियों से खून बह रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बहू घर में तोड़फोड़ व बच्ची को पटक रही थी, बचाने दौड़ा तो उसने चाकू से हमला कर दिया।
इसी दौरान सविता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।
#घर #म #बह #क #शव #खन #स #लथपथ #थ #ससर #क #हथ #रग #हए #थ #सगर #म #रटयरड #पलसकरम #हतय #क #आरप #म #गरफतर



Post Comment