×
चलती क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ने से फिसला यात्री, दोनों पैर कटे; इंदौर के एमवाय अस्पताल में चल रहा इलाज

चलती क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ने से फिसला यात्री, दोनों पैर कटे; इंदौर के एमवाय अस्पताल में चल रहा इलाज

इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में एक व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो गया। दोनों पैर कटने के बाद उसका एमवाय अस्पताल…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 12:39:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 12:39:33 PM (IST)

क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ने से फिसला यात्री। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चलती क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ते समय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।
  2. हादसे में घायल व्यक्ति के दोनों पैर बुरी तरह कट गए।
  3. जीआरपी ने तत्काल घायल को एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मंगलवार रात को क्षिप्रा एक्सप्रेस में की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। घायल व्यक्ति चलती ट्रेन में चलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। घायल का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जीआरपी पुलिस के अनुसार स्टेशन मास्टर इंदौर ने समय रात 11.10 बजे सूचना दी कि स्टेशन के प्लेटफार्म नं. चार पर एक व्यक्ति क्षिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन के रेक प्लेसमेंट के समय चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में घायल हो गया। जीआरपी एएसआई राजेंद्र कुमार पाटिल घटना स्थल पहुंचे।

#चलत #कषपर #एकसपरस #म #चढन #स #फसल #यतर #दन #पर #कट #इदर #क #एमवय #असपतल #म #चल #रह #इलज

Post Comment