नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पश्चिम रेलेवे के रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड में लक्ष्मीबाई नगर यार्ड के फेज-टू रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त, शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट एवं परिवर्तित मार्ग से चलेगीं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इसके कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
निरस्त होने वाली ट्रेनें में 11 जून को
- उज्जैन से चलने वाली ट्रेन उज्जैन-इंदौर पैसेंजर निरस्त रहेगी
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-उज्जैन पैसेंजर निरस्त रहेगी
- उज्जैन से चलने वाली ट्रेन उज्जैन-इंदौर पैसेंजर निरस्त रहेगी
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-उज्जैन पैसेंजर निरस्त रहेगी
शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें 11 जून को
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर (महू) डेमू लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा.अंबेडकर नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा. अंबेडकर नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा. अंबेडकर नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-डा. अंबेडकर नगर डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। लक्ष्मीबाई नगर-डा. अंबेडकर नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-रतलाम डेमू, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट होंगी। डा. अंबेडकर नगर-लक्ष्मीबाई नगर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें नौ जून को
- रामेश्वरम से चलने वाली ट्रेन रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम चलेगी। ट्रेन देवास, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन नहीं जाएगी।
- रतलाम से चलने वाली ट्रेन रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद-उज्जैन चलेगी। ट्रेन इंदौर एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।
- भिंड से चलने वाली ट्रेन भिंड-रतलाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम चलेगी। ट्रेन इंदौर एवं देवास स्टेशन पर नहीं जाएगी।
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन चलेगी।
- नागपुर से चलने वाली ट्रेन नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
- प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन प्रयागराज-डा. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन चलेगी।
- इंदौर से चलने वाली ट्रेन इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन-फतेहाबाद-रतलाम चलेगी।
- जोधपुर से चलने वाली ट्रेन जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रतलाम-फतेहाबाद-उज्जैन-देवास-लक्ष्मीबाई नगर-इंदौर चलेगी।
- डा. अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन डा. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया इंदौर-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-उज्जैन चलेगी। ट्रेन फतेहाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
आगरा कैंट-असारवा के मध्य चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
रतलाम : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेल मंडल के चंदेरिया रेलवे स्टेशनपर ठहराव के साथ आगरा कैंट से असारवा के मध्य दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे चलेगी।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार01920 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल तत्काल प्रभाव से 27 जुलाई तक आगरा कैंट से प्रति सोमवार शाम 6.10 बजे चलकर चंदेरिया (12.55/12.57) होते हुए अगले दिन सुबह 11.10 बजे असारवा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में 01919 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल नौ जून से 28 जुलाई तक असारवा से प्रति मंगलवार दोपहर तीन बजे चलकर चंदेरिया (10.40/10.45) बजे होते हुए आरंभिक स्टेशन से ट्रेन चलने के अगले दिन सुबह 7.45 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहपुर सिकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, मांडलगढ़, चंदेरिया, मावली, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, सेमरी, डूँगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर, स्लीपर तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
#चर #टरन #नरसत #आठ #शरट #टरमनट #और #गडय #क #बदल #मरग #लकषमबई #नगर #क #यरड #रमडलग #करय #क #चलत #परवरतन



Post Comment