छतरपुर शहर में शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान में लेंटर तोड़ते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। शव की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
.
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र अपने साथी विशाल प्रजापति के साथ मकान का लेंटर तोड़ने का काम कर रहा था। काम के दौरान उसने गलती से बिजली के संपर्क में आई एक वायर पकड़ लिया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
फावड़े की मदद से अलग किया मौके पर मौजूद साथी मजदूरों ने फावड़े की मदद से देवेंद्र को बिजली के संपर्क से अलग किया। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
एक हजार रुपए एडवांस मांगे थे मृतक के साथी विशाल प्रजापति ने बताया कि देवेंद्र ने काम पर आने से पहले उससे अपनी बीमार बेटी के इलाज के लिए एक हजार रुपए एडवांस मांगे थे। विशाल ने उसे पैसे देने का आश्वासन दिया था। विशाल ने यह भी बताया कि देवेंद्र आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी कर रहा था।
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का उचित पालन किया गया था या नहीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें करंट लगने के बाद साथी मजदूर देवेंद्र को बचाने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
#छतरपर #म #नरमणधन #मकन #म #मजदर #क #मत #VIDEO #लटर #तडत #समय #करट #लगन #स #हदस #सथय #न #बचन #क #कशश #क #Chhatarpur #News



Post Comment