जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9 बजे सरेराह एक सिविल इंजीनियर को गोली मार दी गई। …और पढ़ें
HighLights
- मोटरसाइकिल से जा रहे थे क्लेरेंस, तभी दो युवकों ने आते ही तानी बंदूक और सिर-हाथ पर किया फायर
- गोलियों की आवाज से इलाके में मची भगदड़, हमलावर तेजी से बाइक चलाकर फरार; मौके पर पहुंची रांझी पुलिस
- घटनास्थल का मुआयना कर खंगाले जा रहे सीसीटीवी, प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद में वारदात की आशंका
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में सरेराह एक सिविल इंजीनियर को गोली मार दी गई। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपित की पहचान के प्रयास कर रही है।
घटना गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे उसे समय हुई जब रांझी निवासी क्लेरेंस (35) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। वे शिव शक्ति चौराहे के पास पहुंचे थे तभी मोटरसाइकिल से दो युवक पहुंचे। उन्होंने आते ही क्लेरेंस की ओर बंदूक तानी और दनादन फायर कर दिए। हमलावरों ने सीधे युवक के सिर और हाथ को निशाना बनाया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
गोलियों की आवाज सुनते ही सहम गए थे आसपास के लोग
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित तेजी से बाइक चलाते हुए मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेडिकल अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद में घटना होना सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
#जबलपर #म #बइक #पर #आए #नकबपश #बदमश #न #सररह #इजनयर #पर #कर #द #फयरग #गभर #हलत #म #असपतल #म #भरत



Post Comment