एक परिचित युवक ने तीन लाख 50 हजार रुपये की एफडी कराने का भरोसा देकर उनसे रकम ले ली। बाद में जब पटेल एफडी की जानकारी लेने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनक…और पढ़ें
HighLights
- जनसुनवाई में पहुंची शिकायत
- एटीएम से यह रकम निकाली
- आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके बैंक खाते से एटीएम के जरिए करीब 10 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों को इसकी जानकारी बैंक में पासबुक की एंट्री कराने पर हुई। शिकायतकर्ता ने मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पिता का 6 मई 2026 को निधन हो गया था
कटंगी निवासी शिवम श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में बताया कि उनके पिता शिव कुमार का 6 मई 2026 को निधन हो गया था। करीब 27 दिन बाद वे बैंक पहुंचे और पिता के खाते की पासबुक अपडेट कराई। इसमें खाते से लगातार रकम निकाले जाने की जानकारी सामने आई।
4 जून 25 से 15 अप्रैल 26 के बीच रुपये निकाले
शिकायत के अनुसार 4 जून 2025 से 15 अप्रैल 2026 के बीच खाते से प्रतिदिन 10 हजार रुपये निकाले गए। रकम रांझी के बड़ा पत्थर स्थित एक एटीएम से निकाले जाने की जानकारी मिली है। परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम का इस्तेमाल कर यह रकम निकाली।
एफडी के नाम पर लिए 3.50 लाख, लौटाने की जगह दिया चेक
जनसुनवाई में शाहीनाका गढ़ा निवासी धनपत पटेल ने भी शिकायत दर्ज कराई। बताया कि एक परिचित युवक ने तीन लाख 50 हजार रुपये की एफडी कराने का भरोसा देकर उनसे रकम ले ली। बाद में जब पटेल एफडी की जानकारी लेने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम से कोई एफडी नहीं कराई गई।
नाबालिग के नाम होने के कारण चेक का भुगतान नहीं हो सका
पटेल ने युवक से संपर्क किया तो उसने उनकी नाबालिग बेटी के नाम पर 3.50 लाख रुपये का चेक दे दिया। नाबालिग के नाम होने के कारण चेक का भुगतान नहीं हो सका। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक ने उनके खाते से भी रकम निकाल ली। इस तरह उन्हें कुल 5 लाख 66 हजार 929 रुपये की आर्थिक क्षति हुई। दोनों शिकायतों पर पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ऐंठते थे रकम, शिक्षिका गिरफ्तार
#जबलपर #म #मत #क #बद #वरषभर #तक #रज #हजर #नकल #पसबक #अपडट #करई #त #खत #म #लख #रपय #कम



Post Comment