×
जबलपुर समेत संभाग के जिलों में फिर बदल रहा मौसम, तेज हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

जबलपुर समेत संभाग के जिलों में फिर बदल रहा मौसम, तेज हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार

आगामी 48 घंटे के दौरान मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। बुधवार को धूप के साथ हल्के बादलों ने मौसम में बदलाव के संकेत भी दे दिए हैं।

Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 07:15:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 07:15:37 PM (IST)

रात के तापमान में बदलाव से हल्की ठंडक का एहसास बढ़ सकता है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. धूप के बीच छाए रहेंगे हल्के बादल
  2. चक्रवातीय परिसंचरण का असर
  3. मौसम प्रणाली परिस्थितियां अनुकूल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। देश के विभिन्न हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया और तेज होने के साथ ही अब दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश शुरू होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मौसम प्रणालियों में हो रहे बदलाव का असर जबलपुर व आस-पास के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय

मौसम कार्यालय के अनुसार वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

पछुआ हवाओं के साथ एक ट्रफ भी

पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से मध्य क्षोभमंडल में पछुआ हवाओं के साथ एक ट्रफ भी बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय मौसम प्रणाली अब उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मौजूद है।

मौसम की परिस्थितियों में बदलाव हो सकता है

दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों में ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर भी ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के कारण क्षेत्र में हवाओं की दिशा और स्थानीय मौसम की परिस्थितियों में बदलाव हो सकता है।

दिन में गर्मी, रात के तापमान में आ सकता है बदलाव

जबलपुर के साथ कटनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में मौसम का असर स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ ही कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

दिन में धूप के कारण गर्मी, रात में ठंडक का एहसास

हवा की गति और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात के तापमान में बदलाव से हल्की ठंडक का एहसास बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- दमोह में भगवा कपड़े पहनकर भीड़ में चुराते थे पर्स, नकदी -इनोवा कार समेत जबलपुर के पांच जेबकतरे गिरफ्तार

#जबलपर #समत #सभग #क #जल #म #फर #बदल #रह #मसम #तज #हव #क #सथ #छटपट #बदबद #क #आसर

Post Comment