अब मॉनसून की वापसी का समय आ रहा है। 19 सितंबर से मॉनसून की वापसी शुरू हो जाएगी। हालांकि मॉनसून जाते-जाते भी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश करवाने वाला है।
देशभर में झमाझम बारिश के बाद अब मॉनसून वापसी की तैयारी कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर से बारिश पर विराम लगने लगेगा। आम तौर पर 17 सितंबर से ही मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है और 15 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां थम जाती हैं। इस बार जून से लेकर सितंबर तक 14 फीसदी तक कम बारिश हुई है। वहीं आने वाले 15 दिनों के दौरान मॉनसून कुछ कवर करेगा और यह कमी 10 फीसदी तक रह जाएगी। मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि अल नीनो की वजह से इस बार बारिश में कमी दर्ज की जाएगी।
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण कई इलाकों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, कम दबाव के क्षेत्र से जुड़ी ट्रफ रेखा झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली है। इससे तउत्तर-पश्चिमी राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है।
जाते-जाते भारी बारिश करवाएगा मॉनसून
आईएमडी के अनुसार, 16 और 17 सितंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 15 से 17 सितंबर के दौरान इन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना है। यूपी में 20 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश में मानसून अभी विदा नहीं होगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार मानसून में एक जून से 13 सितंबर तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है।
कम नहीं होगा गंगा-यमुना का प्रवाह
गंगा-यमुना नदी में अब गर्मी के दिनों, खासकर मई-जून में भी जल प्रवाह कम नहीं होगा। प्रयागराज से कानपुर के बीच गंगा-यमुना नदी के में समतल और उपजाऊ जमीन के नीचे दबे हुए पुराने नदी-मार्गों (पेलियोचैनल) का पता चला है। इससे न सिर्फ भूजल का भंडारण बढ़ेगा बल्कि दोनों नदियों में गर्मी के दिनों में प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस खुलासा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की ओर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पेश रिपोर्ट से हुआ है।
महाराष्ट्र के 18 जिलों में सूखा
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को कहा कि कम बारिश के कारण राज्य के 18 जिलों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और इससे संबंधित आंकड़े मंगलवार को मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाएंगे। मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले आठ से 10 दिनों में और बारिश होने से राज्य में स्थिति में सुधार आएगा।
#जतजत #पजब #समत #इन #रजय #म #भर #बरश #करवएग #जन #कब #हन #वल #ह #मनसन #क #वपस



Post Comment