×
जीप ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत:  विदिशा में  माता-पिता गंभीर; देर रात शव रखकर 2 घंटे चक्काजाम – Vidisha News

जीप ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत: विदिशा में माता-पिता गंभीर; देर रात शव रखकर 2 घंटे चक्काजाम – Vidisha News


विदिशा जिले के कुरवाई में मल्हारगढ़ मार्ग पर ग्राम घोसुआ बर्री के पास तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। शुक्रवार रात हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घोसुआ बर्री निवासी रवि (पिता गंगाराम) अपनी पत्नी रीना और बच्चों कार्तिक व पूनम के साथ बाइक से मल्हारगढ़ मार्ग से घर लौट रहे थे। तभी मुंगावली की ओर से आ रही जीप (क्रमांक MP 40 CA 1671) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह टूट गई। दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया
हादसे में रवि के नाबालिग बेटे कार्तिक और बेटी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। रवि और उनकी पत्नी रीना गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को कुरवाई अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप जब्त कर ली है और मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच प्रधान आरक्षक बसंत शाक्य कर रहे हैं। दो घंटे तक यातायात ठप रहा
इस हादसे के बाद परिवार और ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। परिजनों ने कुरवाई अस्पताल के सामने दोनों बच्चों के शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाया। इसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ और आवागमन फिर से शुरू हो सका।

#जप #न #बइक #क #मर #टककर #भईबहन #क #मत #वदश #म #मतपत #गभर #दर #रत #शव #रखकर #घट #चककजम #Vidisha #News

Previous post

रजाउल्लाह ने 43 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, डेब्यू टेस्ट में एक पारी में 9 छक्के लगाकर की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Next post

Ind vs Afg: वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से अजिंक्‍य रहाणे ने चुनी ओपनिंग जोड़ी, बोले- वह अभी इंतजार करे

Post Comment