×
जेसीबी से धान की फसल नष्ट कराई:  50 साल पुराने कब्जे का आधा किमी हिस्सा मुक्त; 300 लोग आसानी से निकल सकेंगे – Shivpuri News

जेसीबी से धान की फसल नष्ट कराई: 50 साल पुराने कब्जे का आधा किमी हिस्सा मुक्त; 300 लोग आसानी से निकल सकेंगे – Shivpuri News


शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के ग्राम धमधौली में प्रशासन ने 50 साल पुराने एक रास्ते से अवैध कब्जा हटवाया है। शुक्रवार को तहसीलदार, पटवारी और पुलिस की मौजूदगी में लगभग आधा किलोमीटर लंबा यह रास्ता ग्रामीणों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया। इस कार्रवाई से पिछले चार महीने से परेशान करीब 300 ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीण सुनील परिहार ने बताया कि करीब पांच महीने पहले गांव के कुछ लोगों ने सीमांकन के बाद खेतों से सटे इस पुराने रास्ते को बंद कर दिया था। बाद में इस पर धान की फसल भी बो दी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लगभग 300 लोगों की दैनिक आवाजाही का मुख्य रास्ता था। रास्ता बंद होने से गर्भवती महिलाओं को खटिया पर और बच्चों को गोद में लेकर किनारे से गुजरना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई और नरवर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इन शिकायतों के बाद, शुक्रवार को प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने रास्ते से कब्जा हटवाकर आवाजाही बहाल की। नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व अमले और पुलिस के साथ वे मौके पर पहुंचे थे। तहसीलदार त्यागी ने बताया कि खसरा नंबर 302 पर करीब आधा किलोमीटर हिस्से में रास्ते पर कब्जा कर धान की फसल बोई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रास्ता शासकीय नहीं है, लेकिन लगभग 50 साल पुराना होने के कारण सभी पक्षों को समझाइश देकर इसे खुलवाया गया है। प्रशासन अब इस रास्ते पर मुरम आदि डलवाकर उसे आवाजाही के लिए सुगम बना रहा है, ताकि ग्रामीणों को भविष्य में कोई परेशानी न हो।

#जसब #स #धन #क #फसल #नषट #करई #सल #परन #कबज #क #आध #कम #हसस #मकत #लग #आसन #स #नकल #सकग #Shivpuri #News

Post Comment