×
‘जो नेता कांग्रेस छोड़कर गए, वो आज आज बीजेपी में हाशिए पर’, पदाधिकारियों से बोले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

‘जो नेता कांग्रेस छोड़कर गए, वो आज आज बीजेपी में हाशिए पर’, पदाधिकारियों से बोले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जो नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए, वे आज हाशिए पर हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ गए 27 में से 22 को जनता ने ही घर बैठा दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहर और जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच यह बात कही। इंदौर में जिले और शहर कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ।

अंतिम सत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी ने पांच सूत्र दिए- संपर्क, संवाद, समन्वय, सामंजस्य और सकारात्मक सोच। उन्होंने कहा कि संपर्क का मतलब केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि लगातार गांव, मोहल्ले और बूथ पर मौजूदगी बनाए रखना है।

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। निर्वाणा होटल में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सवा दो सौ से ज्यादा बूथ, मंडलम और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। पहली बार कांग्रेस ने इंदौर में ऐसा शिविर आयोजित किया।

कई सीनियर नेताओं ने दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सचिव उषा नायडू, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रशिक्षण दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आयोजन की कमान संभाली।

प्रशिक्षण देने आए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति केवल मंच और भाषण तक सीमित नहीं है, इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म भी बड़े माध्यम बन गए हैं। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा कांग्रेस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा संवैधानिक मूल्यों पर दबाव बना रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के लिए सिम सप्लाई करने वाला नेटवर्क पकड़ा, तीन गिरफ्तार

दतिया जीत का जिक्र कर बढ़ाया उत्साह

आज का युवा इंटरनेट मीडिया पर सरकार से सीधे सवाल पूछ रहा है। नेताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत ऊपर बैठा व्यक्ति नहीं, बल्कि बूथ, मंडलम और सेक्टर का कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहता है। बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा। दतिया की जीत का जिक्र प्रशिक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं में दतिया जीत का उत्साह भी दिखा।

पटवारी ने कहा कि उपचुनाव में सरकार का पूरा दबाव होता है, इसके बावजूद जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। यह केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि जनता के बदलते मूड का संकेत है। उन्होंने कहा कि दतिया में कांग्रेस ने भाजपा की सत्ता के साथ-साथ भीतर के स्लीपर सेल से भी लड़ाई लड़ी।

संगठन मजबूत करने पर जोर

संगठन के कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता के विश्वास ने जीत दिलाई। आने वाले चुनावों का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि दतिया की जीत का संदेश हर गांव और बूथ तक ले जाना है। आने वाले नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की स्थानीय सरकार बनाने का शंखनाद होगा। कार्यकर्ता व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुट होकर जनता के बीच जाएं। शिविर में स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस नेताओं के योगदान, महंगाई, बेरोजगारी, महिला आरक्षण, अनुच्छेद 370, विदेश नीति और फेक न्यूज जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

#ज #नत #कगरस #छडकर #गए #व #आज #आज #बजप #म #हशए #पर #पदधकरय #स #बल #परदश #अधयकष #जत #पटवर

Post Comment