×
टीकमगढ़ नपा में भाजपा पार्षद का पीआईसी से इस्तीफा:  यातायात विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर नाराज, इसे खुद का अपमान बताया – Tikamgarh News

टीकमगढ़ नपा में भाजपा पार्षद का पीआईसी से इस्तीफा: यातायात विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर नाराज, इसे खुद का अपमान बताया – Tikamgarh News


टीकमगढ़ नगर पालिका में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भाजपा पार्षद घनश्याम साहू उर्फ मुन्ना ने प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) के पद से इस्तीफा देकर अपनी ही पार्टी और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीआईसी के गठन में पार्षदों की वरिष्ठता और योग्यता को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। पीआईसी की सूची जारी होते ही मचा बवाल नगर पालिका सीएमओ ने सोमवार रात को ही पीआईसी के नए प्रभारियों की सूची जारी की थी। इसमें घनश्याम साहू को योजना, यातायात और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके अलावा आरती साहू, हबीब राईन, राजीव जैन, लक्ष्मी प्रजापति, राखी यादव और अजय यादव को भी अलग-अलग विभागों का प्रभारी बनाया गया था। लेकिन सूची सामने आने के अगले ही दिन घनश्याम साहू ने इसे अपना अपमान बताते हुए इस्तीफा सौंप दिया। अध्यक्ष को हटाए जाने के बाद से बढ़ा तनाव टीकमगढ़ नगर पालिका में विवादों की शुरुआत तब हुई जब करीब एक महीने पहले अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में हटा दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा को अध्यक्ष का प्रभार सौंप दिया, जिससे भाजपा पार्षद नाराज चल रहे थे। बैठक में सुलह की कोशिशें हुईं नाकाम पार्षदों के गुस्से को शांत करने के लिए दो दिन पहले ही भाजपा के बड़े नेताओं और कलेक्टर ने सर्किट हाउस में बैठक की थी। उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की गई ताकि विरोध कम हो, लेकिन पीआईसी गठन ने आग में घी डालने का काम किया। घनश्याम साहू के इस्तीफे ने साफ कर दिया है कि नगर पालिका के भीतर भाजपा पार्षदों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन और पार्टी इस नाराजगी को कैसे दूर करते हैं।

#टकमगढ #नप #म #भजप #परषद #क #पआईस #स #इसतफ #यतयत #वभग #क #जममदर #मलन #पर #नरज #इस #खद #क #अपमन #बतय #Tikamgarh #News

Post Comment