PKL 12 से पहले यू मुंबा के कप्तान सुनील कुमार ने जीता दिल, बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे आप
जसप्रीत बुमराह ने बताया कि IPL के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायर होने से पहले मैंने BCCI से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में अपने वर्कलोड के बारे में बात की थी। मैंने उन लोगों से बात की, जिन्होंने मेरी पीठ का इलाज किया है। मैंने सर्जन से भी बात की है, जिन्होंने हमेशा मुझसे कहा है कि आपको वर्कलोड के बारे में कितना सतर्क रहना है। इसलिए फिर हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि मुझे थोड़ा सतर्क होना होगा। मैंने BCCI को फोन किया और कहा कि मैं नेतृत्व की भूमिका में नहीं देखा जाना चाहता, क्योंकि मैं पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में सभी टेस्ट मैच नहीं दे पाऊंगा।
भारतीय तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि हां, BCCI टीम इंडिया के नेतृत्व के लिए मेरी ओर देख रहा था। हालांकि फिर मुझे कहना पड़ा कि नहीं, यह टीम के लिए भी उचित नहीं है। आप जानते हैं कि पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन मैचों की कप्तानी कोई और कर रहा है, दो मैचों की कप्तानी कोई और कर रहा है। यह टीम के लिए उचित नहीं है। मैं हमेशा टीम को पहले रखना चाहता था।
ICC Rankings: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना का कमाल, 5 साल बाद फिर बनी नंबर-1 वनडे बल्लेबाज
यहां यह बता दें कि जसप्रीत बुमराह काफी समय से चोटों से जूझ रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (BCCI) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के सभी 5 टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।
Source link
#टम #इडय #क #कपतन #क #लकर #आखरकर #जसपरत #बमरह #न #तड #ह #द #चपप #कहBCCI



Post Comment