भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलने वाले विराट कोहली ने 21 जून को नई दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने साफ कर दिया अब उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। विराट कोहली की मैदान पर वापसी को लेकर सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं, जिसमें जुलाई महीने में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन उससे पहले उनको 22 जून को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा।
जूतों की बिक्री कम होना पसंद करूंगा
विराट कोहली ने नई दिल्ली में वन8 ग्लोबल के प्रीमियर कार्यक्रम में अपने नए जूतों की लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर कोहली से जब पूछा गया कि वह फिर से सफेद जर्सी पहनकर मैदान में लौटना चाहेंगे या नहीं। इसको लेकर कोहली ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कि वह अपने नए लांच किए गए जूतों की बिक्री कम होना पसंद करेंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे। दरअसल कोहली ने जो नए जूते लांच किए हैं उनकी कीमत 9230 रन हैं जितने उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रन बनाए हैं। इसी को लेकर उनसे जूतों की कीमत को बढ़ाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर सवाल पूछा गया था और कोहली ने साफ कहा कि अब मैं इससे आगे बढ़ चुका हूं।
मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ मिली टी20 वर्ल्ड कप जीत का किया जिक्र
इस इवेंट में विराट कोहली ने अपने कभी हार नहीं मानने वाले रवैये पर भी बात की जिसमें उन्होंने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मिली जीत का जिक्र किया। कोहली ने कहा कि मेरे लिए जो घटना हमेशा सबसे खास रहेगी वह मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद मुझे बताया गया था कि हमारी जीत एक समय संभावना सिर्फ तीन प्रतिशत ही थी, लेकिन मैंने कभी इस तरह नहीं सोचा क्योंकि मेरे लिए जीत का एक प्रतिशत भी काफी है, अगर आपके पास जीतने का मौका है तो आप उसे इस तरह से नहीं गंवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप में जीत से साउथ अफ्रीका महिला टीम को हुआ फायदा, पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया किस नंबर पर
वैभव सूर्यवंशी का ट्राई सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन, 5 मैचों में लगाए इतने चौके-छक्के
Latest Cricket News
#टसट #करकट #म #वपस #क #लकर #वरट #कहल #न #कर #दय #सफ #कह #म #अब #आग #बढ #चक #ह



Post Comment