अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हमले की खबर सामने आई है। दरअसल, व्हाइट हाउस कॉरस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान एक हमलावर ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना को लेकर अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद एक चश्मदीद वालंटियर ने बताया है कि किस तरह सुरक्षा में हुई एक भारी चूक का फायदा उठाकर हमलावर ने एक असुरक्षित कमरे में अपना हथियार असेंबल किया और फिर सीधे मुख्य हॉल की तरफ दौड़ पड़ा।
सुरक्षा घेरे के पास बना था अस्थायी कमरा
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में काम कर रही हेलेन माबुस ने उस डरावने पल को याद किया। उन्होंने बताया कि टेरेस लेवल के प्रवेश द्वार के पास एक अस्थायी कमरा बनाया गया था। इस कमरे का उपयोग मुख्य रूप से बार कार्ट और अन्य सामान रखने के लिए किया जा रहा था। माबुस के अनुसार, उस समय वहां सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था और न ही कोई निगरानी की जा रही थी।
हेलेन ने बताया, ‘वह शख्स उसी कमरे में छिपा था। उसने अपने बैग से कुछ निकाला और उसे जोड़ना शुरू कर दिया।’ उन्होंने आगे बताया कि वह हथियार काफी लंबा था और किसी सामान्य बंदूक जैसा नहीं दिख रहा था। हमलावर सुरक्षाकर्मियों की नजरों से थोड़ा ओझल होकर इस काम को अंजाम दे रहा था। जैसे ही उसने हथियार तैयार किया, वह तेजी से बॉलरूम की ओर भागा और हमला करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम: कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ?
10 से ज्यादा राउंड फायरिंग
चश्मदीद के मुताबिक, हमलावर ने बिना सोचे-समझे हर दिशा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हेलेन ने बताया, ‘ऐसा लग रहा था जैसे वह हर तरफ अंधाधुंध फायरिंग कर रहा हो। मैंने कम से कम 10 राउंड गोलियों की आवाज सुनी। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मैं भी वहां से भागी।’
पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। एलन ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में प्रवेश किया और सीधे उस बॉलरूम की ओर बढ़ा जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लगभग 2,500 प्रतिष्ठित मेहमान मौजूद थे।

बाल-बाल बचे राष्ट्रपति
जब हमलावर ने हमला किया, उस वक्त मेहमानों को सलाद परोसा जा रहा था। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि कैबिनेट के कई सदस्यों को अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे शरण लेनी पड़ी।
डीसी पुलिस प्रमुख जेफरी कैरोल ने बताया कि हमलावर के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे। इस हमले में एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने इसे एक लोन वुल्फ हमला बता दिया है। इसका अर्थ है कि हमलावर ने अकेले ही इस साजिश को अंजाम दे रहा था।
शिक्षक निकला मुख्य आरोपी
जांच में कोल टॉमस एलन के बारे में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। वह पेशे से टीचर है। इतना ही नहीं, दिसंबर 2024 में उसे ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार भी मिला था। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलावर को सनकी शख्स बताया है।
#टरप #पर #हमल #सकरट #रम #म #हथयर #तयर #कर #मचय #तडव #चशमदद #न #बय #कय #आख #दख #खफनक #मजर
Post Comment