×
ट्रम्प से अलग होते ही फूटा मस्क का गुस्सा:  फंडिंग बिल को बेतुका और फिजूलखर्ची बताया, कहा- संसद देश को दिवालिया बना रही, यह असहनीय

ट्रम्प से अलग होते ही फूटा मस्क का गुस्सा: फंडिंग बिल को बेतुका और फिजूलखर्ची बताया, कहा- संसद देश को दिवालिया बना रही, यह असहनीय

वॉशिंगटन डीसी1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

इलॉन मस्क ने पिछले हफ्ते भी एक इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प के बिल को लेकर नाराजगी जताई थी।

टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए फंडिंग बिल की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे घिनौना और शर्मनाक बताया है।

मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा,

QuoteImage

मैं अब और सहन नहीं कर सकता। यह बिल बहुत बड़ा, बेतुका और फिजूल खर्चों से भरा है। जिन लोगों ने इसके पक्ष में वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

QuoteImage

मस्क ने कहा कि इस बिल से अमेरिका का बजट घाटा 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस (संसद) देश को दिवालिया बना रही है।

एक दूसरे पोस्ट में मस्क ने कहा कि अगले साल नवंबर में हम उन सभी राजनेताओं को हटाएंगे, जिन्होंने जनता को धोखा दिया है।

व्हाइट हाउस के कई अधिकारी मस्क की इतनी तेज आलोचना से हैरान हैं। हालांकि उन्हें मस्क की राय पता थी, लेकिन उन्होंने इतनी सख्त सार्वजनिक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी।

व्हाइट हाउस के कई अधिकारी मस्क की इतनी तेज आलोचना से हैरान हैं। हालांकि उन्हें मस्क की राय पता थी, लेकिन उन्होंने इतनी सख्त सार्वजनिक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की थी।

क्या है यह फंडिंग बिल

इस बिल का नाम वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट है। यह ट्रम्प के 2017 के टैक्स कट्स को आगे बढ़ाता है। इसके अलावा सेना और बॉर्डर सुरक्षा पर खर्च बढ़ाता है। इसके बदले गरीबों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, फूड सपोर्ट और अन्य योजनाओं में कटौती की जा रही है।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, यह बिल अगले 10 साल में अमेरिका के कर्ज में करीब 3.8 ट्रिलियन डॉलर का इजाफा करेगा। अभी अमेरिका पर कुल 36.2 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है।

बिग ब्यूटीफुल बिल’ के 5 पॉइंट्स, जिससे मस्क नाराज

  • इनकम टैक्स और एस्टेट टैक्स में 2017 में की गई कटौती को स्थायी बनाना, टैक्स कटौती को बढ़ाने का भी प्रस्ताव।
  • ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी इनकम पर टैक्स कटौती का प्रस्ताव। व्हाइट हाउस का कहना है कि सालाना 30 से 80 हजार डॉलर की कमाई वालों को अगले साल 15% कम टैक्स देना होगा।
  • अवैध इमिग्रेशन रोकने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी और अमेरिकी सेना को मजबूत करने पर ज्यादा खर्च करना।
  • सरकार में फिजूलखर्ची, धोखाधड़ी और दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े इंतजाम।
  • डेब्ट सीलिंग यानी सरकार कितना कर्ज ले सकती है, उसकी सीमा बढ़ाना। ये सीमा समय-समय पर बढ़ानी पड़ती है ताकि सरकार अपने बिल और खर्चे चुका सके।

ट्रम्प अपने फैसले पर कायम

ट्रम्प ने इस बिल की तारीफ करते हुए कहा कि यह अविश्वसनीय है और बजट घाटा कम करता है। उन्होंने संकेत दिया कि वो और बड़े टैक्स कट्स चाहते हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने कहा कि राष्ट्रपति को मस्क की राय पहले से पता है और वे बिल को सही मानते हैं।

लीविट ने कहा, मस्क की बातों से ट्रम्प की राय पर कोई असर नहीं पड़ा है। यह एक बड़ा, सुंदर बिल है और राष्ट्रपति अपने फैसले पर कायम हैं।

लीविट ने कहा, मस्क की बातों से ट्रम्प की राय पर कोई असर नहीं पड़ा है। यह एक बड़ा, सुंदर बिल है और राष्ट्रपति अपने फैसले पर कायम हैं।

मस्क पहले ही ट्रम्प प्रशासन का साथ छोड़ चुके हैं

इलॉन मस्क ने 29 मई को ट्रम्प प्रशासन का साथ छोड़ दिया था। वह डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) में सलाहकार की भूमिका में थे। उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले इस बिल को लेकर नाराजगी जताते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था।

मस्क ने CBS न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि DOGE का मकसद खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उसके खिलाफ है। यह विवाद ऐसे समय पर हुआ है, जब सीनेट में इस बिल पर बहस चल रही है और ट्रम्प खुद सीनेटरों को इसके समर्थन के लिए मना रहे हैं।

————————-

मस्क के इस्तीफे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

इलॉन मस्क ने छोड़ा डोनाल्ड ट्रम्प का साथ:DOGE से दिया इस्तीफा, लिखा- मेरा टाइम पूरा हुआ, राष्ट्रपति के पसंदीदा बिल से हैं नाराज

टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। उन्होंने भारतीय समय के मुताबिक 29 मई को सुबह 5.30 बजे सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#टरमप #स #अलग #हत #ह #फट #मसक #क #गसस #फडग #बल #क #बतक #और #फजलखरच #बतय #कह #ससद #दश #क #दवलय #बन #रह #यह #असहनय

Post Comment