×
ट्राले ने बाइक सवार को 50 फीट घसीटा, मौत:  टक्कर के बाद ट्राला पलटा, बाइक के 30 से ज्यादा टुकड़े हुए; बच्चे समेत तीन घायल – rajgarh (MP) News

ट्राले ने बाइक सवार को 50 फीट घसीटा, मौत: टक्कर के बाद ट्राला पलटा, बाइक के 30 से ज्यादा टुकड़े हुए; बच्चे समेत तीन घायल – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बुधवार सुबह तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्राले ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्राला बाइक सवार को करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया। इसके बाद सड़क पर घूमते हुए ट्राला पलट गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि ट्राले में सवार ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में 10 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा फतेहपुर नाले के पास सुबह करीब 11:36 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के 30 से ज्यादा हिस्से टूटकर सड़क पर बिखर गए। बाइक का मीटर, अगला पहिया, शॉकअप, इंजन, साइलेंसर, बैटरी और टंकी समेत कई हिस्से अलग हो गए। बाइक पूरी तरह टूटकर ट्राले से करीब 50 फीट दूर सड़क से नीचे जा गिरी। बाइक की सीट और मृतक का शव ट्राले के पास मिला। बावड़ीखेड़ा से पिता-पुत्र ट्राले में लिफ्ट लेकर बैठे थे जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे सीमेंट से भरा ट्राला जीरापुर की ओर से खिलचीपुर आ रहा था। बावड़ीखेड़ा के पास ट्राला रुका तो शिवनाथपुरा निवासी बालू मालवीय (40) अपने 10 साल के बेटे सार्थक के साथ खिलचीपुर जाने के लिए उसमें लिफ्ट लेकर बैठ गए। बालू के अनुसार, वे बेटे के बाल कटवाने के बाद बावड़ीखेड़ा से खिलचीपुर लौट रहे थे। फतेहपुर नाले के पास सामने से आई बाइक बावड़ीखेड़ा से निकलने के बाद ट्राला फतेहपुर नाले के पास पहुंचा। सुबह 11:36 बजे ट्राले की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार ट्राले के साथ करीब 50 फीट तक घिसटता चला गया। इसके बाद ट्राला सड़क पर घूमकर पलट गया। ट्राले में सीमेंट फैल गया, सड़क पर बिखरे पुर्जे ट्राला पलटने के बाद उसमें भरा सीमेंट सड़क पर फैल गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को और पुलिस वाहन से मृतक को खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया। ट्राले में शराब के क्वार्टर मिले, लोगों ने नशे में ड्राइविंग का आरोप लगाया हादसे के बाद ट्राले की जांच के दौरान उसमें शराब के क्वार्टर मिलने की बात सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। हालांकि, ड्राइवर नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच और पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

#टरल #न #बइक #सवर #क #फट #घसट #मत #टककर #क #बद #टरल #पलट #बइक #क #स #जयद #टकड #हए #बचच #समत #तन #घयल #rajgarh #News

Post Comment