अगर आपने कभी ट्रेन में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट पर सफर किया होगा, तो शायद एक सीट दो यात्रियों के साथ साझा करने की परेशानी का सामना करन…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अगर आपने कभी ट्रेन में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट पर सफर किया होगा, तो शायद एक सीट दो यात्रियों के साथ साझा करने की परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। इतना ही नहीं, एसी कोच का पूरा पैसा देने के बावजूद कई बार यात्रियों को पूरा बेडरोल किट नहीं मिलता था। कहीं सिर्फ चादर दी जाती थी तो कहीं बेडरोल देने से ही मना कर दिया जाता था।
अब इस समस्या से राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने चार अगस्त 2026 को सभी जोनों को निर्देश दिया है कि एसी चेयर कार को छोड़कर सभी एसी श्रेणियों में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को भी कन्फर्म यात्रियों की तरह चादर, कंबल, तकिया और अन्य निर्धारित सामग्री सहित पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाए।
क्या था मामला? उपभोक्ता आयोग पहुंची थी शिकायत
साल 2022 में प्रयागराज से दिल्ली जा रहे एक RAC यात्री को साझा बर्थ पर केवल एक कंबल, एक तकिया और दो चादरें दी गईं। अतिरिक्त बेडरोल से इनकार होने पर यात्री ने उपभोक्ता आयोग में शिकायत की। रेलवे ने नियमों और उपलब्धता के आधार पर बेडरोल देने की दलील दी। जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के लिए ये निर्देश जारी किए हैं।
आदेश क्यों जारी हुआ? शिकायतों के बाद बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया
रेलवे बोर्ड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एसी कोच में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को पूरा बेडरोल किट नहीं दिया जा रहा है। कई ट्रेनों में केवल चादर दी जाती थी या बेडरोल देने से मना कर दिया जाता था। इसे देखते हुए बोर्ड ने 2016, 2017 और 2023 के पुराने निर्देश दोहराते हुए सभी जोनों को उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए।
किन ट्रेनों में लागू होगा यह नियम?
- एसी फर्स्ट क्लास
- एसी टू टीयर
- एसी थर्ड टीयर
- एसी थर्ड इकोनॉमी
- एसी गरीब रथ (यदि बेडरोल चुना हो तो)
आरएसी यात्री बेडरोल न मिलने पर क्या करें?
- सबसे पहले कोच अटेंडेंट से मांगें।
- जरूरत हो तो टीटीई को सूचित करें।
- फिर रेल मदद ऐप या हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज करें।
- शिकायत संख्या अपने पास रखें।
यह भी पढ़ें- भोपाल-निशातपुरा के यात्रियों के लिए खुशखबरी… 25 सितंबर तक दोनों स्टेशनों पर रुकेगी दो एक्सप्रेस ट्रेन
आरएसी यात्रियों को बेडरोल देने की व्यवस्था पहले से लागू है। संभवतः यात्रियों की शिकायतें रेलवे बोर्ड तक पहुंची होंगी, इसलिए अब सभी जोनों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आरएसी टिकटों का प्रतिदिन का आंकड़ा देना संभव नहीं है, क्योंकि सीटें उपलब्ध होने पर वे कन्फर्म हो जाती हैं। साथ ही हमारे यहां बेडरोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। – अभिराम खरे, एडीआरएम, भोपाल
#टरन #क #एस #कच #म #RAC #यतरय #क #भ #मलग #पर #बडरल #कट.. #इन #टरन #म #लग #हग #यह #नयम



Post Comment