×
‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’, Video बनाकर फंसाने की साजिश, विधायक प्रीतम लोधी के बयान से हंगामा

‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’, Video बनाकर फंसाने की साजिश, विधायक प्रीतम लोधी के बयान से हंगामा

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अपने विवादित बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं।

Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 05:05:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 05:10:53 PM (IST)

लोधी समाज की सभा में बोलेते MLA प्रीतम लोधी

HighLights

  1. विधायक ने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाने की साजिश है
  2. समाज के लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की
  3. पिछोर में लंबे समय बाद बीजेपी ने दर्ज की है जीत

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोधी समाज की एक सभा को संबोधित करते हुए अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

विधायक ने कहा कि विरोधी खुद उनके सामने आने के बजाय डाक बंगला (रेस्ट हाउस) पर महिलाओं को भेजते हैं, ताकि उन्हें किसी मामले में फंसाया जा सके।

महिला की चेतावनी और सतर्कता

अपने संबोधन में प्रीतम लोधी ने दावा किया कि उन्हें एक महिला ने स्वयं इस साजिश की जानकारी दी थी। महिला ने उन्हें बताया कि उनके खिलाफ व्यूह रचना रची जा रही है और जानबूझकर महिलाओं को उनके पास भेजा जा रहा है ताकि केस दर्ज कराया जा सके। विधायक ने कहा कि वह ऐसी महिलाओं की नीयत देखकर समझ जाते हैं, इसलिए उन्होंने समाज के लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी।

#डक #बगल #पर #महलओ #क #भजत #ह.. #Video #बनकर #फसन #क #सजश #वधयक #परतम #लध #क #बयन #स #हगम

Previous post

MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे – Vindhya Bhaskar

Next post

लाहोर के गद्दाफी स्टेडियम से ICC ने हटाया ‘डिमेरिट अंक’, मैच रेफरी पर लगा दिशानिर्देशों सही ढंग से पालन नहीं करने का आरोप

Post Comment