जिले भर में अब तक छह लाख 45 हजार से अधिक जल संरचनाएं बनने के साथ उन्हें पोर्टल में अपलोड किया जा चुका है। देश भर में डिंडौरी जिला अभी दूसरे स्थान पर ह …और पढ़ें
HighLights
- 31 को तय होगा विजेता, मिलेगा दो करोड़ का पुरस्कार
- अब तक जिले में छह लाख 45 हजार 125 फोटो अपलोड
- खंडवा चौथे और शहडोल आ सकते हैं टाप टेन में
आशीष शुक्ला,नईदुनिया डिंडौरी। जल संचय जन भागीदारी अभियान में देशभर में अव्वल आने के लिए डिंडौरी और आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। 31 मई 2026 को अभियान समाप्त हो जाएगा और उसी दिन विजेता का फैसला होगा।
दोनों जिलों के बीच करीब 44 हजार जल संरचनाओं का अंतर
विजेता जिले को केंद्र सरकार से दो करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। बुधवार की शाम तक के आंकड़ों के अनुसार अल्लूरी सीताराम राजू जिला छह लाख 89 हजार 113 जल संचय संरचनाओं के साथ देशभर में प्रथम स्थान पर कायम है, जबकि डिंडौरी दूसरे स्थान पर है। दोनों जिलों के बीच करीब 44 हजार जल संरचनाओं का अंतर है।
पिछले कुछ दिनों से अल्लूरी जिले ने बढ़त बना ली है

डिंडौरी जिले में अब तक छह लाख 45 हजार 125 जल संचय संरचनाओं की फोटो पोर्टल पर अपलोड हो चुकी हैं। जिला प्रशासन ने अव्वल आने के लिए सारे संसाधन झोंक दिए हैं। अभियान शुरू होने के बाद, करीब एक महीने तक डिंडौरी जिला देश में पहले स्थान पर बना रहा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अल्लूरी जिले ने बढ़त बना ली है।
मध्य प्रदेश के दो अन्य जिले भी टाप-10 में बरकरार हैं

खंडवा जिला चार लाख 6301 जल संरचनाएं अपलोड करके देश में चौथे स्थान पर और शहडोल जिला एक लाख 92 हजार 847 फोटो अपलोड करने के साथ आठवें स्थान पर है। डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सभी विभागों के अधिकारियों- कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि अंतिम दिन तक अधिक से अधिक संरचनाएं बनाकर पोर्टल पर अपलोड करें।
जिला सबसे ज्यादा जल संरचनाएं पोर्टल पर दर्ज करेगा

31 मई की रात 12 बजे तक जो जिला सबसे ज्यादा जल संरचनाएं पोर्टल पर दर्ज करेगा, वही सिरमौर बनेगा। डिंडौरी प्रशासन को उम्मीद है कि अंतिम चार दिनों में वह फिर से नंबर-1 बन जाएगा। गौरतलब है कि देशभर के तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का ही पर्व थीपुराम मान्यम जिला छह लाख 17 हजार 539 जल संरचनाएं अपलोड करके बना हुआ है।
जो भी पुरस्कार की राशि जिले मिलेगी, उसे नर्मदा नदी की स्थिति सुधारने के लिए खर्च किया जाएगा। यह हमने पहले से ही तय कर लिया है। सभी का इस अभियान में सामूहिक प्रयास चल रहा है।
– अंजू पवन भदौरिया, कलेक्टर-डिंडौरी।
यह भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसे में जांच आयोग ने तीन जिम्मेदारों को भेजे नोटिस, 29 मई को दर्ज होंगे बयान
#डडर #और #आधर #क #अललर #क #बच #जल #सचय #म #दश #म #नबर #वन #बनन #क #टककर




Post Comment