×
डिंडौरी में बाइकों की भिडंत में दो की मौत, राखी बांधकर लौट रही महिला समेत दो घायल

डिंडौरी में बाइकों की भिडंत में दो की मौत, राखी बांधकर लौट रही महिला समेत दो घायल

अमरकंटक रोड में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास दोपहिया सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना पर तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले ज…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 11:04:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 11:04:18 PM (IST)

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे लोग। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया
  2. हादसे के बाद लोगों ने डायल 112 स्टाफ को बुलाया
  3. घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। जिले के करंजिया थाना अंतर्गत ग्राम अमलडीहा में शुक्रवार की शाम दो बाइक में आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक में सवार चार लोग घायल हुुए थे । सूचना पर चारों घायल को डायल 112 स्टाफ द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया।

रक्षाबंधन पर बाइक से ग्राम खमरिया गया था

पुलिस के अनुसार रामू सिंह धुर्वे निवासी ग्राम रामनगर अपनी पत्नी गुलबिया बाई के साथ रक्षाबंधन पर्व पर बाइक से ग्राम खमरिया गया था। वापस लौटते समय शाम लगभग सात बजे के आसपास ग्राम अमलडीहा में सामने से आ रही मोटरसाईकिल से उनकी बाइक की भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और बाइक सवार कमलेश मरावी निवासी ग्राम रूसा और दीप सिंह पंद्राम निवासी ग्राम बिजौरी घायल हो गए।

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में रामू सिंह धुर्वे और दीप सिंह पंद्राम की गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें देर शाम डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मौजूद लोगों की माने तो जिस समय घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र करंजिया लाया गया था।

कोई जिम्मेदार स्वास्थ्य अमले मौजूद नहीं था

सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कोई जिम्मेदार स्वास्थ्य अमले मौजूद नहीं था। फिलहाल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बीएमओ करंजिया डॉ .सूरज सिंह उद्दे ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जिनमें रामू धुर्वे और दीप सिंह शामिल हैं।

एक अन्य हादसे में दोपहिया सवार तीन घायल

कोतवाली अंतर्गत अमरकंटक रोड में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास दोपहिया सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना पर तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर व संभाग के जिलों में झूमकर बरसे बादल, सीजन में बारिश का कोटा 50 प्रतिशत के करीब

#डडर #म #बइक #क #भडत #म #द #क #मत #रख #बधकर #लट #रह #महल #समत #द #घयल

Previous post

भारतीय विमेंस हॉकी टीम को ₹50 लाख का इनाम:हर प्लेयर को ₹2 लाख; वर्ल्ड कप में 52 साल बाद टॉप-5 फिनिश का रिवॉर्ड

Next post

जबलपुर: व्यापारी के खाते से 1.90 लाख की ठगी: बिना मैसेज-ओटीपी के साइबर जालसाजों ने उड़ाए पैसे – Jabalpur News

Post Comment