×
तमिलनाडु प्रीमियर लीग- अश्विन पर मैच फीस का 30% जुर्माना:LBW आउट होने पर महिला अंपायर से बहस हुई, ग्लव्स भी हवा में फेंके

तमिलनाडु प्रीमियर लीग- अश्विन पर मैच फीस का 30% जुर्माना:LBW आउट होने पर महिला अंपायर से बहस हुई, ग्लव्स भी हवा में फेंके

स्पोर्ट्स डेस्क54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन पर तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TMPL) मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। अश्विन को अंपायर्स के फैसले पर असहमति दिखाने और उपकरणों का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया।

IPL 2025 की समाप्ति के बाद अश्विन अब TMPL 2025 में डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी कर रहे हैं। सोमवार को तिरुप्पुर तमीजंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उनकी महिला अंपायर से बहस हो गई। इसके बाद उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है। अंपायर्स के के फैसले पर असहमति दिखाने के लिए 10 प्रतिशत और उपकरणों के दुरुपयोग के लिए 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

अश्विन TMPL 2025 में डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी कर रहे हैं।

अश्विन TMPL 2025 में डिंडीगुल ड्रैगन्स की कप्तानी कर रहे हैं।

अंपायर के साथ बहस हुई अश्विन को पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर तिरुप्पुर तमीजंस के आर साई किशोर की गेंद पर LBW आउट दे दिया गया। इसके बाद उनकी अंपायर कृतिका के साथ बहस हो गई। साई किशोर ने पैड पर एक गेंद फेंकी, उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, जो मिस हो गई। ऐसा लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, लेकिन अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी, जिससे अश्विन काफी नाराज दिखे।

अश्विन रिव्यू नहीं ले सकते थे, क्योंकि डिडिगुल ने पहले ही अपने रिव्यू इस्तेमाल कर लिए थे। इसके बाद अश्विन अंपायर की ओर चले गए और कुछ शब्द बोले। उन्होंने अंपायरों से स्पष्टीकरण मांगना जारी रखा, लेकिन अंपायर ने कुछ नहीं बोला।

ग्लव्स भी हवा में फेंके इसके बाद अश्विन गुस्से में मैदान से बाहर चले गए। पवेलियन की ओर लौटते समय उन्होंने अपने पैड पर बल्ला मारा और डगआउट से कुछ दूर पहले अपने ग्लव्स को हवा में फेंक दिए। इतना ही नहीं अश्विन डगआउट से अंपायर्स पर चिल्लाते रहे।

तिरुप्पुर तमीजंस जीती मैच में डिंडीगुल 16.2 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। 94 रन का टारेगट तिरुप्पुर तमीजंस ने 11.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

———————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

धोनी ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल:ये उपलब्धि पाने वाले 11वें भारतीय

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। सोमवार को ICC ने इसकी घोषणा की। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ICC ने धोनी के करियर को लेकर कहा, “17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच… ये आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर का प्रमाण हैं।” पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link
#तमलनड #परमयर #लग #अशवन #पर #मच #फस #क #जरमनLBW #आउट #हन #पर #महल #अपयर #स #बहस #हई #गलवस #भ #हव #म #फक

Post Comment