सतना जिले के जैतवारा थाना अंतर्गत कोठरा गांव में दिनदहाड़े एक सूने घर से 45 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। यह घटना सोमवार को हुई, जब परिवार घर पर नहीं था। चोरों ने घर के बाहर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद, उन्होंने तीन कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए और उनमें रखे गहने व कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। इस मकान में रविराज, जो जैतवारा नगर परिषद में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं, उनके माता-पिता और दो भाइयों का परिवार भी रहता है। हाल ही में रविराज सिंह की बहन भी मायके आई हुई थीं। सोमवार को रविराज के भांजे का जन्मदिन था। इसी अवसर पर पूरा परिवार सुबह लगभग 9:30 बजे भरजुना स्थित देवी मंदिर गया हुआ था। रविराज अपनी ड्यूटी पर जैतवारा में थे। लगभग दो घंटे बाद जब परिवार मंदिर से लौटा, तब उन्हें चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। जैतवारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#तल #और #लकर #तडकर #गहन #व #नकद #ल #गए #चर #सतन #म #जनमदन #पर #मदर #गय #परवर #घर #स #दनदहड #लख #क #चर #Satna #News



Post Comment