×
दतिया उपचुनाव: मंत्री से बोला कार्यकर्ता, हम पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे

दतिया उपचुनाव: मंत्री से बोला कार्यकर्ता, हम पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे

पार्टी समर्थक युवक ने उनके सामने ही कह दिया कि हम पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे, चाहे इसके लिए भले ही लठ्ठ चलाने पड़े। यह बात सुनकर मंत्री राकेश श…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 08:01:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 11:44:32 PM (IST)

मंत्री राकेश शुक्ला वीडियो में युवक की पीठ थपथपाते दिखाई दिए।

HighLights

  1. दतिया उपचुनाव: मंत्री शुक्ला से बोला उत्साही कार्यकर्ता।
  2. वोट डलवाएंगे चाहें इसके लिए भले ही लठ्ठ चलाने पड़े।
  3. वीडियो प्रसारित होते ही गरमाया राजनीतिक माहौल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। चुनाव प्रचार के दौरान अतिउत्साही कार्यकर्ता कभी भी नेताओं के सामने ऐसी बात बोल देते हैं, जिसका वीडियो वायरल होते ही पार्टी की परेशानी बढ़ जाती है। सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसा ही एक वीडियो में बड़ौनी में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने गए मंत्री राकेश शुक्ला के जनसंपर्क का सामने आया है।

पार्टी समर्थक युवक ने उनके सामने ही कह दिया कि हम पकड़-पकड़कर लोगों से वोट डलवाएंगे, चाहे इसके लिए भले ही लठ्ठ चलाने पड़े। यह बात सुनकर मंत्री राकेश शुक्ला वीडियो में युवक की पीठ थपथपाते दिखाई दिए।

वीडियो में युवक आगे यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि लेकिन साहब बाद में ऐसा न हो कि आप हाथ खड़े कर कहो कि बेटा अब तुम अपने हिसाब से देखो।

वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसे लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति, डर दबाव और सत्ता के दुरुपयोग पर आधारित रही है। लोकतंत्र में इस प्रकार की सोच स्वीकार्य नहीं है और जनता इसका जवाब देगी।

#दतय #उपचनव #मतर #स #बल #करयकरत #हम #पकडपकडकर #लग #स #वट #डलवएग

Previous post

इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत लेकर आया युवक, नाली की जाली में फंसा पैर; सरिया काटकर निकाला

Next post

नीट पेपर लीक मामले पर इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन जारी, पुलिस के संदेश से बढ़ा विवाद

Post Comment