दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
HighLights
- दतिया उपचुनाव में पुलिस अधीक्षक का बड़ा प्रशासनिक कदम
- चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत एसपी ने जारी किए आदेश
- थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित कई अधिकारियों की बदली
नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक शामिल हैं।
निष्पक्ष कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के उद्देश्य से कार्रवाई
जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाकर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई चुनाव के दौरान निष्पक्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

अधिकारियों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां
तबादला सूची में विश्वविद्यालय थाना, बड़ौनी, इंदरगढ़, भांडेर, सिविल लाइन, कोतवाली, थरेट, सेवढ़ा, गोदन, लांच और रतनगढ़ सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह भी पढ़ें- देवास में भोजनालय में अज्ञात कारणों से लगी आग पूरे मकान में फैली, घर के लोगों को समय रहते निकाला बाहर
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी 30 जुलाई को प्रस्तावित दतिया विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रशासनिक कदम उठा रहा है।
#दतय #उपचनव #स #पहल #पलस #महकम #म #बड #फरबदल #पलस #अधकरय #क #तबदल #एसप #न #जर #कए #आदश




Post Comment