दमोह जिला अस्पताल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने पहले खुद के पेट में कैंची मारी और फिर अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के साथी ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह ट्रक चलाकर अपना गुजारा करता था।
By Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 12:05:22 PM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 12:14:45 PM (IST)
HighLights
- पेट दर्द के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- बुधवार रात अचानक उसे खुद पर ही कैंची से हमला किया।
- इसके बाद एसएनसीयू वार्ड में भी घुसने की कोशिश की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। मध्य प्रदेश में दमोह जिला अस्पताल में बुधवार रात पेट दर्द के कारण भर्ती एक युवक ने पहले खुद को पेट में कैंची मारकर घायल कर लिया। इसके बाद अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में घुसने की कोशिश की। इसके बाद अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में बुधवार की रात शुभम पुत्र राजू अहीरवाल को भर्ती किया गया था। वह ग्राम इमलाई का रहने वाला है और वर्तमान में पथरिया फाटक के पास रहता है।
पेट में दर्द होने के कारण पहले उसने स्वयं के पेट में कैंची मारकर घायल कर लिया। फिर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद वह अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
2 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था

वहीं घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार शुभम को 2 जून को उसके दोस्त मनोज ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके मामा मुकेश के अनुसार बुधवार शाम तक शुभम पूरी तरह से ठीक था। जिला अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड में पदस्थ प्रत्यक्षदर्शी डॉक्टर पीयूष निमाडे ने बताया कि एक अज्ञात युवक हाथ में धारदार ऑब्जेक्ट लेकर दौड़ते हुए उनके वार्ड में घुसने लगा।
धक्का देकर अंदर घुसने से रोका
उन्होंने धक्का देकर उसे वापस पीछे किया, उसके हाथ और शरीर में खून लगा हुआ था। अस्पताल के ड्यूटी डॉ रवि कुमार ने बताया कि मुझे फोन आया था कि एक व्यक्ति चाकू लेकर एसएनसीयू वार्ड में लोगों पर हमला कर रहा है। बाद में वह बिल्डिंग से कूद गया चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
रहने का भी कोई ठिकाना नहीं था
युवक के साथ ही ट्रक ड्राइव राकेश ने बताया कि शुभम के माता-पिता नहीं है। तीन भाइयों में शुभम दूसरे नंबर का है, शुभम भी ट्रक चलाता था और उसी से उसका गुजारा हो रहा था। उसके रहने का भी कोई ठिकाना नहीं था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
Source link
#दमह #जल #असपतल #म #भरत #डरइवर #न #पहल #खद #क #पट #म #मर #कच #फर #बलडग #स #कदकर #द #द #जन



Post Comment