दमोह के जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके फेफड़ों में पानी भरने की बात बताई। उसकी हालत गंभीर होने पर पानी निकालने का प्रयास किया गया।
HighLights
- तेजगढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने से तबीयत बिगड़ी
- जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
- भाई ने लगाया गांव में अवैध शराब बिकने का आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत गणेशपुरम हरदुआ गांव में सोमवार रात ज्यादा शराब पीने के बाद एक युवक भगवान सिंह पुत्र दामोदर गौंड 25 वर्ष की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि युवक के चचेरे भाई मूरत सिंह के अनुसार, भाई भगवान सिंह को सोमवार दोपहर दो लोगों के साथ सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के बलेह गया था। वहां उसने शराब पी। गांव लौटने के बाद भी उसने शराब पी। शाम को उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उल्टियां होने लगीं।
गंभीर हालत में जबलपुर रेफर
इसके उपरांत तत्काल ही उसे दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके फेफड़ों में पानी भरने की बात बताई। उसकी हालत गंभीर होने पर पानी निकालने का प्रयास किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
सूचना पर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर , तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह कोतवाली थाना प्रभारी टीआई मनीष कुमार इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा और अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
अधिकारियों ने युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव में पिछले दो महीने से अवैध शराब बिकने का आरोप लगाया है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्षेत्र में अवैध शराब कहां से और किसके द्वारा बेची जा रही है। संबंधित स्थान की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
#दमह #म #शरब #पन #क #बद #यवक #क #तबयत #बगड #जल #असपतल #स #जबलपर #रफर #भई #बलगव #म #बक #रह #अवध #शरब



Post Comment