दमोह के मडियादो बफर जोन की ब्रिज पानी बीट में रविवार दोपहर एक भालू ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों जंगल में लकड़ी बीनने गए थे और हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मडियादो स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर हटा सिविल अस्पताल भेजा गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को आर्थिक सहायता भी दी। घायलों की पहचान कारीबरा निवासी लक्ष्मण आदिवासी (40) और उनकी पत्नी मनीषा (35) के रूप में हुई है। 3 बार भगाया था, लौटकर हमला किया घायल लक्ष्मण ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जंगल में लकड़ी लेने जा रहे थे। तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। लक्ष्मण के अनुसार, उन्होंने तीन बार भालू को भगाया, लेकिन वह हर बार वापस आकर हमला करता रहा। इसके बाद वे जान बचाकर वहां से भागे और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। शावकों के साथ था भालू वनरक्षक रामगोपाल अहिरवार ने बताया कि भालू अपने शावकों (बच्चों) के साथ जंगल से गुजर रहा था। पति-पत्नी को देखकर उसने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन पर हमला किया। घायलों का इलाज हटा अस्पताल में चल रहा है और उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता दी गई है।
#दमह #लकड #बनन #गए #पतपतन #पर #भल #क #हमल #दन #गभर #घयल #हट #असपतल #म #इलज #जर #वन #वभग #न #द #आरथक #मदद #Damoh #News



Post Comment