5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वे 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने टी-ब्रेक तक 6 विकेट पर 626 रन बना लिए हैं।
ईशान ने 270 गेंदों में डबल सेंचुरी लगाई
ईशान ने 270 गेंदों में दोहरा शतक ठोका। इस दौरान उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान ने 10 सालों के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये कमाल किया है। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में रणजी ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक लगाया था।
ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक भी था। ईशान ने दिल्ली के खिलाफ 273 रनों की पारी खेली थी। ईशान किशन अबतक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 शतक लगा चुके हैं।
ईशान थकान के कारण मैदान से बाहर गए
ईशान 250 के स्कोर पर थकान के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। 130.2 ओवर में एक रन लेने के बाद वे काफी थके हुए नजर आए, जिसके बाद फिजियो ने मैदान पर आकर उनसे बातचीत की।
कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए
कुमार कुशाग्र ने ईस्ट जोन के लिए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 132 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कुशाग्र 101 रन के स्कोर पर चामा मिलिंद की गेंद पर त्रिपुराना विजय के हाथों कैच आउट हुए।

वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन बनाए
ईस्ट जोन ने रविवार को पहले दिन टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम की शुरुआत भी अच्छी रही थी। वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रन की पारियां खेलीं। सूर्यवंशी और ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इसके बाद ईशान ने पारी को संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।
सिराज को अब तक एक भी विकेट नहीं
साउथ जोन की ओर से चामा मिलिंद और त्रिपुराना विजय ने 2-2 विकेट लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट हुए। हालांकि, मोहम्मद सिराज समेत साउथ जोन के गेंदबाज ईस्ट जोन के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं। सिराज ने 17 ओवर में 109 रन दिए और उन्हें अब तक कोई विकेट नहीं मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।
साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।
————————
दलीप ट्रॉफी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। पूरी खबर…

#दलप #टरफ #फइनल #ईशन #कशन #रन #पर #रटयरड #हरटईसट #जन #क #सकर #पर #कमर #कशगर #क #भ #सचर



Post Comment