दीपावली पर घर पहुंचने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही।
HighLights
- ट्रेनों में टिकट नहीं, बसों में बढ़ा यात्री दबाव, ओवरलोड चल रही बसें
- बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही
- बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही किराये में भी बढ़ोतरी कर दी गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दीपावली पर घर पहुंचने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिल रही।
त्योहार के चलते बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही किराये में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, सागर, बीना, और भोपाल रूट पर बसें ओवरलोड चल रही हैं। यात्रियों को अधिक किराया देने के बावजूद आरक्षित सीट मिलने की गारंटी नहीं है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन विद्यार्थियों को हो रही है, जो पढ़ाई के लिए इंदौर में रहते हैं और दीपावली पर अपने घर जाना चाहते हैं। सामान्य दिनों में तय किराये पर सफर करने वाले यात्रियों से अब त्योहार का हवाला देकर अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। कई बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है।
ऐसे में यात्रियों को अधिक पैसे खर्च करने के बाद भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आरटीओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि बस संचालक तय किराया ही यात्रियों से ले सकते हैं। बसों में ओवरलोडिंग और अधिक किराये की जांच अलग-अलग रूटों पर की जा रही है।
किराये में 120 रुपये तक की बढ़ोतरी
अनुज पटेल का कहना है कि इंदौर से हरदा का सामान्य बस किराया करीब 380 रुपये है, लेकिन इन दिनों यात्रियों से 500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। किराये में 100 से 120 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसी तरह होशंगाबाद जाने के लिए 650 से 700 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। अन्य रूटों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में किराये में बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
नियमों से ज्यादा वसूली की शिकायत
बसों के किराये को लेकर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार परमिट रूट की सामान्य बसों का किराया दो रुपये प्रति किलोमीटर है। डीलक्स बसों में 25 प्रतिशत और डीलक्स एसी बसों में 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त किराया लिया जा सकता है। इसके बावजूद सामान्य और डीलक्स बसों में भी निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूली जा रही है।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर यात्रियों पर दोहरी मार; ट्रेनों में लंबी वेटिंग, भोपाल में बस का टिकट फ्लाइट से भी महंगा
#दपवल #स #पहल #बढ #यतरय #क #दबव #बस #म #मनमन #वसल #रह #करय #घर #पहचन #क #वदयरथ #परशन



Post Comment