देवास के टोंककला पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में उज्जैन संभाग आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण में गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर टोंकखुर् …और पढ़ें
HighLights
- देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा
- SDM,नायब तहसीलदार सस्पेंड
- जांच में मिली बड़ी लापरवाही
नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर एबी रोड स्थित टोंककला में पटाखा फैक्टरी में 14 मई को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत और लगभग 21 लोगों के घायल होने के गंभीर घटनाक्रम के तीसरे दिन शनिवार को उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने टोंकखुर्द के एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित कर दिया है।
जांच में मिली गंभीर लापरवाही
प्रारंभिक जांच में पटाखा फैक्टरी के निरीक्षण में गंभीर लापरवाही मिलने के बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 में निहित प्रावधान के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन आदेश में उल्लेख है कि 14 मई को ग्राम टोंककला तहसील टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्टरी में आगजनी की घटना हुई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टोंकखुर्द संजीव सक्सेना एवं नायब तहसीलदार टप्पा चिड़ावद तहसील टोंकखुर्द रवि शर्मा द्वारा विस्फोटक सामग्री के संबंध में शासन निर्धारित मापदंड अनुसार क्षेत्रांतर्गत प्रशासकीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही की जाना पाया गया है।
कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता पड़ी भारी
इनके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता बरती गई, जिसके कारण घटना घटित हुई। निलंबन काल में एसडीएम सक्सेना एवं नायब तहसीलदार शर्मा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा।
#दवस #पटख #फकटर #हदस #टकखरद #क #SDM #और #नयब #तहसलदर #ससपड



Post Comment